मुंबई
सलमान खान को सांप ने काट लिया है। यह खबर फैलते ही सलमान के फैंस की सांसे थम गईं। सलमान के हर फैन के हाथ उनके लिए दुआएं करने को उठने लगे। हर कोई बस यही फरियाद कर रहा था कि सांप के काटने के बाद उनके फेवरेट सुपरस्टार ठीक रहें। सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और इसको लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश भी थे, लेकिन इस खुशी के बीच अभिनेता से जुड़ी यह खबर आ गई।
घटना शनिवार और रविवार की रात की है, जब सलमान खान अपने फार्महाउस में क्रिसमस मनाने आए थे। इसी दौरान सलमान खान के साथ ये हादसा हो गया। जिसके बाद उन्हें फौरन रात के करीब 3 बजे नवी मुंबई के M.G.M. Hospital में भर्ती किया गया।
फैंस एक्टर की हेल्थ को लेकर काफी ज्यादा परेशान
सलमान के फैंस एक्टर की हेल्थ को लेकर काफी ज्यादा परेशान हैं। फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर सांप के काटने के बाद अब सलमान खान की तबीयत कैसी है? अब सलमान की तबीयत अब ठीक बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि जिस सांप ने सलमान को काटा था, वो ज्यादा जहरीला नहीं था।
दबंग खान को हॉस्पिटल में करीब 6 से 7 घंटे तक रहने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहां लगातार उनकी हालत को ऑब्जर्व किया गया। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान एकदम फाइन हैं और पहले से ठीक फील कर रहे हैं।
बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए फार्म हाउस पहुंचे थे सलमान
27 दिसबंर को सलमान का बर्थडे है। कोरोना के बढ़ते खतरे की वजह से सलमान ने इस बार अपना बर्थडे पनवेल फार्म हाउस पर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ सेलिब्रेट करने का फैसला किया था। सलमान बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए ही फार्म हाउस पहुंचे थे।
सांप को देखा दबंग लगे चिल्लाने
सूत्रों के मुताबिक, पनवेल फार्म हाउस पर दोस्तों संग बातचीत के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि उनके हाथ में कोई चीज चुभ रही है। इसके बाद जब उन्होंने इधर-उधर नजरें घुमाईं, तो उन्हें सांप दिखा। सांप देख कर सलमान खान डर गए और फौरन मदद के लिए चिल्लाने लगे। इसके बाद बिना देरी किए उन्हें मुंबई के कामोथे के M.G.M. Hospital हॉस्प्टिल में भर्ती कराया गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- एडवोकेट देवेंद्र कुमार शर्मा भारतीय किसान यूनियन (भानू) के डीग जिलाध्यक्ष नियुक्त
- नामान्तरण खोलने की एवज में भू अभिलेख निरीक्षक ने मांगे 50 हजार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा
- CBSE 10th परीक्षा में दौसा के फ्रेम इन्टरनेशनल स्कूल का रहा शतप्रतिशत परिणाम
- Jaipur: दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के लिए किया समितियों का गठन, ये प्रस्ताव भी हुआ पारित
- Bharatpur: 20 मई से लगाया जाएगा पांच दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर
- Bharatpur: ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
- भरतपुर: भारत विकास परिषद की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ
- दुर्लभ बीमारी से ग्रसित ह्रदयांश को मिली नई जिंदगी, लगाया 17.50 करोड़ का इंजेक्शन | जानें कौनसी है यह बीमारी
- पुलिस से घिरे गैंगस्टर ने खुद को गोली से उड़ाया
- कोटा: ‘स्टार्टअप इंडिया इगनाइटिंग टुवार्डर्ड्स एन्इटरप्रिन्योशिप’ विषय पर नेशनल सेमीनार आयोजित