मुजफ्फरपुर
बिहार के मुजफ्फरपुर से भीषण हादसे की खबर आ रही है। रविवार सुबह ही सुबह मुजफ्फरपुर में बेला फेज- 2 स्थित नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया। इसमें काम कर रहे कई मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। अभी तक दस मजदूरों की मौत की सूचना मिली है। मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। आसपास की फैक्ट्रियों के लोगों के भी घायल होने की सूचना है। मौके पर एसपी-डीएम सहित कई आला अधिकारी मौजूद हैं।
हादसा इतना भीषण था कि मृतकों की बॉडी की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। किसी का सिर्फ हाथ मिल रहा है तो किसी का सिर्फ पैर। धमाके के कारण बगल की चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके अंदर काम कर रहे 2 लोग भी घायल हो गए हैं। सभी घायलों की भी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
5 KM दूर तक हुई धमाके की आवाज
बायलर फटने से हुए तेज धमाके की आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोगों ने बताया, ‘धमाके की वजह से आसपास की धरती भी हिल गई। हम लोगों को पहले भूकंप आने का अहसास हुआ। कुछ लोग तो अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि, बाद में पता चला कि बायलर फटने की वजह से धरती हिली है।’
नूडल्स फैक्ट्री पूरी तरह ध्वस्त हो गई। हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम रहे थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
राहत और बचाव का कार्य जारी है। इसी बीच ट्रैक्टरों से फैक्ट्री के गेट को बंद कर दिया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि बॉयलर फटने से जोरदार आवाज हुई। इससे खिड़की और दरवाजे तक हिल गए। यहां काम करने वाले कर्मचारियों के परिजन अपनों को खोज रहे हैं। वहीं प्रशासन के अधिकारी लोगों को अंदर जाने से रोक रहे हैं। फिलहाल मौके पर 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं। बेला थाना और मिठनपुरा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 19 इंस्पेक्टर बदले, कई थानों की कमान नए अधिकारियों को, यहां देखें लिस्ट
- तपती दोपहर में ‘मीठे जल’ की सेवा | भुसावर में राहगीरों को रोक-रोककर पिलाया शरबत, गर्मी में मिली राहत
- RBI करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ उड़ाए, फिर खरीदा करोड़ों का बंगला | बैंक अफसर की लग्जरी लाइफ का काला खेल बेनकाब
- बलूचिस्तान में आर्मी को लेकर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर आत्मघाती हमला | 24 मौतें, 82 घायल , कई डिब्बे पटरी से उतरे
- व्हाइट हाउस के बाहर गोलियों की बारिश | ट्रंप अंदर मौजूद थे, 25 राउंड फायरिंग से दहला अमेरिका, हमलावर ढेर
- लैण्ड पुलिंग योजना के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, 26 मई की रैली का बिगुल
- Udaipur: JVL-6 का धमाकेदार समापन | वॉलीबॉल के बहाने छात्रावास में दिखी खेल, नेतृत्व और भाईचारे की नई ऊर्जा
- ‘कोई भूखा न रहे’ के संकल्प के साथ भुसावर से निकला सेवा का कारवां | 32 क्विंटल से ज्यादा गेहूं अपनाघर आश्रम भरतपुर रवाना
- संस्कारशालाओं से सेवा का विस्तार | विहिप भरतपुर ने महिलाओं के प्रशिक्षण और चिकित्सा शिविरों का बनाया बड़ा प्लान
- शिक्षकों के आंदोलन ने दिखाई ताकत | शिक्षा मंत्री को आधी रात बुलानी पड़ी वार्ता, कई मांगों पर बनी सहमति
