नहीं रहे गजल गायक पंकज उधास, लंबी बीमारी के बाद 72 साल की उम्र हुआ निधन, बेटी ने दी जानकारी

नई दिल्ली 

इस समय मनोरंजन जगत से बुरी खबर सामने है। मशहूर गजल गायक पंकज उधास का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी। पंकज के निधन की पता चलने के बाद संगीत की दुनिया में मातम पसरा हुआ है पंकज जैसे गजल गायक का यूं दुनिया छोड़ जाना फैंस को गमगीन कर गया है

पंकज उधास को बड़ी पहचान फेमस गजल ‘चिट्ठी आई है’ से मिली थी। पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। वो अपने तीनों भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका परिवार राजकोट के पास चरखाड़ी नाम के एक कस्बे का रहने वाला था। उनके दादा जमींदार थे और भावनगर राज्य के दीवान भी थे। उनके पिता केशुभाई उधास सरकारी कर्मचारी थे, उन्हें इसराज बजाने का बहुत शौक था। वहीं उनकी मां जीतूबेन उधास को गानों का बहुत शौक था। यही वजह थी पंकज उधास समेत उनके दोनों भाइयों का रुझान संगीत की तरफ हमेशा से रहा।

पंकज ने 11 फरवरी 1982 को फरीदा से शादी की थी। एक कॉमन फ्रेंड की शादी में दोनों की मुलाकात हुई थी। पंकज को पहली नजर में ही फरीदा पसंद आ गई थीं। उस वक्त वो ग्रेजुएशन कर रहे थे और फरीदा एयर होस्टेस थीं। पहले दोनों में दोस्ती हुई, फिर प्यार। दोनों शादी करना चाहते थे। पंकज के परिवार वालों को इस रिश्ते से कोई एतराज नहीं था।

पंकज के म्यूजिकल करियर की शुरुआत 6 साल की उम्र से हो गई थीउनके घर में संगीत का माहौल था. इसी को देखते हुए वो भी संगीत की दुनिया में आए और हमेशा से लिए उसके होकर रह गए थे

जब फरीदा ने इस रिश्ते की बात अपने परिवार को बताई, तो उन्हें ये रिश्ता मंजूर नहीं था। वो दूसरे धर्म में अपनी लड़की की शादी नहीं कराना चाहते थे। फरीदा के कहने पर पंकज उनके घर गए और उनके पिता से अपने रिश्ते की बात की। फरीदा के पिता रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर थे, इस वजह से पंकज बहुत डरे हुए थे, लेकिन उन्होंने अपनी बातों से उनका दिल जीत लिया। फरीदा के पिता दोनों की शादी के लिए मान गए। जिसके बाद दोनों की शादी हुई। दोनों की दो बेटियां नायाब और रेवा हैं।

नई हवा’ की  खबरें अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप इस नंबर पर ख़बरें भी भेज सकते हैं। 

क्रिकेट में ‘पॉलिटिक्स; RCA में बवाल, अध्यक्ष वैभव गहलोत ने दिया इस्तीफा | जानिए वजह

Gyanvapi Case: HC ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की याचिका, ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में पूजा पर नहीं लगाई रोक | जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश में बन गई बात  कांग्रेस-सपा गठबंधन पर लगी मुहर | जानें किन सीटों पर हुआ समझौता

30 दिनों के अंदर 26 फीसदी तक मिल सकता है रिटर्न, ये 4 शेयर दिखाएंगे अपना जलवा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें