नई दिल्ली
देशभर में ओमीक्रॉन (Omicron) के मामलों में उछाल हर रोज छाल आ रहा है। कोरोना का यह नया वेरिएंट Omicron देश के 21 राज्यों में अब तक फ़ैल चुका है। पर रफ़्तार नहीं थम रही है। बुधवार को देशभर से ओमीक्रॉन के तजा आंकड़े सामने आए। आज इनकी संख्या बढ़कर 781 हो गई। मंगलवार को इनकी तादाद 653 थी। देश की राजधानी दिल्ली में सर्वाधिक 238 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। बढ़ते मामलों ने केंद्र और राज्य सरकारों की टेंशन बढ़ा दी है। पर आमजन अभी भी लापरवाह बना हुआ है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आए आंकड़ों के अनुसार भारत में ओमिक्रॉन के मामले 653 से बढ़कर अब 781 हो गए हैं। महाराष्ट्र में अब तक कुल मामले 167 सामने आए हैं जिनमें से अकेले मुंबई में 55 हैं। गुजरात में कुल मामले 73 और केरल में 65 हो गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस नए वेरियंट के लिए अब तक कुल 781 लोग पॉज़िटिव पाए गए हैं जिनमें से 241 ठीक हो गए हैं।
दिल्ली सरकार ने बुधवार को ही शहर में येलो अलर्ट की घोषणा कर दी है जिसके तहत आज से नए प्रतिबंध भी लागू कर दिए गए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
देश में कोरोनो वायरस के 9,195 नए केस
इस बीच देश में भारत में कोरोनो वायरस के केस भी बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 9,195 नए कोरोनो वायरस मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल देश में कुल Active मामले 77,002 हैं और पिछले 24 घंटों में Active मामलों में 1,546 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं देश में अब तक वैक्सीन की कुल 1,43,15,35,641 डोज दी जा चुकी हैं, जिसमें पिछले 24 घंटों में 64,61,321 डोज दिए गए हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
- कोर्ट का सख्त फैसला | दुष्कर्म केस में आरोपी को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना भी लगाया
- पहले दिन ही इस्तीफा! | चंडीगढ़ के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, डॉक्टर ने खोला सिस्टम का काला सच
- वैश्विक चुनौतियों पर मंथन का मंच | दिल्ली विश्वविद्यालय में ICSRD-2026 सम्मेलन में सतत विकास पर गूंजे विचार
