लखनऊ/ नई दिल्ली
उत्तरप्रदेश में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए एक बड़ा फैसला हुआ है। अब तीन जनवरी से इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ खंडपीठ में केसों की केवल ऑनलाइन (वर्चुअल) सुनवाई होगी। फिजिकल सुनवाई पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रशासनिक कमेटी ने रविवार देर शाम लिया।
सुप्रीम कोर्ट ने भी 3 जनवरी से अगले दो सप्ताह के लिए ऑनलाइन सुनवाई करने का निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को इससे जुड़ा सर्कुलर जारी किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के महाधिवक्ता कार्यालय ने सभी सरकारी वकीलों को सुबह 9.30 बजे मुख्य स्थाई अधिवक्ता कार्यालय में आने का अनुरोध किया है। ताकि वे सोमवार से ऑनलाइन बहस के लिए तैयार हो सके। हाईकोर्ट प्रशासनिक कमेटी के सीनियर जजों ने यह फैसला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत के बाद लिया। चीफ जस्टिस राजेश बिंदल की अगुवाई में प्रशासनिक कमेटी के इस फैसले को बार एसोसिएशन को अवगत करा दिया गया है।
अवध बार एसोसिएशन के महासचिव अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी व अध्यक्ष राकेश चौधरी प्रशासनिक समिति की रविवार को हुई आकस्मिक बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने बताया कि सोमवार को यदि किसी कारणवश अधिवक्ता सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग से नहीं जुड़ पाते हैं तो भी कोई विपरीत आदेश नहीं जारी किया जाएगा व ऐसे मामलों की मंगलवार को सुनवाई होगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुकदमों की फाइलिंग ऑनलाइन व भौतिक (फिजिकल) दोनों प्रकार से की जा सकेगी।
बार एसोसिएशन ने कहा है कि नेटवर्क या किसी कारण से वकील बहस में कनेक्ट नहीं हो पाता है, तो उन केसों में कोई खिलाफ आदेश पारित न हो। प्रशासनिक कमेटी से यह भी अनुरोध किया गया है कि वकीलों को उनके चैंबरों तक जाने की छूट दी जाए। जिन मुकदमों की सुनवाई न हो सके, उनको अगले दिन रखा जाए। जजों की कमेटी ने वकीलों को उनके चैंबरों तक जाने के लिए बार एसोसिएशन के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
- जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी
- राजस्थान में निकाय चुनाव: अब आत्मचिंतन व मंथन की दरकार, पार्टियां हारी, सत्ता जीती
- RCA चुनाव 29 सितंबर को, अक्टूबर में टूर्नामेंट की घंटी; राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ा सवाल- टीम में चयन कैसे होगा?
- जयपुर लौट रहा था डॉक्टर परिवार, हाईवे पर ट्रेलर से ऐसी भिड़ंत कि चार जिंदगियां चली गईं
- ₹35 हजार की रिश्वत लेते ACB के शिकंजे में दो इंजीनियर, ₹2.52 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रकम
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
- ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
