खेत में काम कर रहा था परिवार, तभी मौत बनकर पलटी कार, एक ही झटके में उजड़ गई तीन पीढ़ियां, पिता-पुत्र और पोते की दर्दनाक मौत

मथुरा के राया थाना क्षेत्र में बेकाबू कार खेत में घुस गई। हादसे में दादा, पिता और पोते की मौके पर मौत हो गई। तीन पीढ़ियों की मौत से गांव में मातम।

मथुरा। खेत में काम करते वक्त किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि अगले ही पल मौत का ऐसा तांडव होगा, जो एक हंसते-खेलते परिवार की तीन पीढ़ियों को हमेशा के लिए खत्म कर देगा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। कार ने वहां काम कर रहे दादा, बेटे और पोते को ऐसी टक्कर मारी कि तीनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों की एक साथ मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया।

हादसा राया थाना क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव गज्जू के पास गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। उस वक्त 70 वर्षीय जवाहर सिंह अपने 42 वर्षीय बेटे हमवीर सिंह और 24 वर्षीय पोते अंकित के साथ खेत में काम कर रहे थे। तीनों अपने पूर्वजों की समाधि बनाने और उसकी रंगाई-पुताई में जुटे थे। तभी अलीगढ़ की तरफ से आ रही लाल रंग की स्विफ्ट कार अचानक बेकाबू हो गई।

70 मीटर तक तीनों को रौंदती चली गई कार, फिर पलटकर हुई चकनाचूर

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित कार सीधे खेत में जा घुसी और वहां काम कर रहे तीनों लोगों को टक्कर मारते हुए करीब 70 मीटर दूर जाकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जवाहर सिंह, हमवीर सिंह और अंकित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसकी हालत देखकर टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

गांव में मातम के बीच हाईवे जाम, शव उठाने से ग्रामीणों का इनकार

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। तीन पीढ़ियों के एक साथ खत्म होने से गांव में कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और शवों को मौके से उठाने नहीं दिया। हालात को देखते हुए चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह? कार चालक भी घायल

हादसे में कार चालक अमन शर्मा निवासी कैलाश नगर, अटला चौकी, वृंदावन भी घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सीओ महावन संजीव कुमार राय के मुताबिक, शुरुआती जांच में चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

एक तरफ खेत में पूर्वजों की समाधि को संवारने निकले परिवार के तीन सदस्य दुनिया छोड़ गए, तो दूसरी तरफ गांव में अपनों को खोने वाले परिवार का दुख और ग्रामीणों का आक्रोश माहौल को गमगीन बना रहा है। इस हादसे ने एक परिवार की तीन पीढ़ियों को एक ही सुबह में उजाड़ दिया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

SMS अस्पताल में दीपावली के पोस्टर पर छिड़ा धार्मिक संग्राम! डॉक्टरों के बीच छिड़ी बहस, उठे सवाल- आखिर हिंदू त्योहारों को ही क्यों बनाया जाता है निशाना?

दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला

राजस्थान हाईकोर्ट का 2027 छुट्टियों का कैलेंडर जारी, गर्मियों में 28 दिन बंद रहेंगी अदालतें; इन 3 शनिवार को भी करना होगा काम

अब देश में नहीं बिकेगा ‘कच्चा-पक्का’ माल, दवा कंपनियों पर सरकार का शिकंजा, उठाया जाने वाला है ये बड़ा कदम

राजस्थान में न्यायिक महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 जजों को नई जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां मिली कमान

भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?

रिटायरमेंट के बाद विभागीय जांच चल रही है तो भी नहीं रुकेगी पेंशन? राजस्थान हाईकोर्ट के इस फैसले में कर्मचारियों के लिए क्या है खास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *