भरतपुर
भरतपुर जिले में रविवार को एक दुखद हादसा हो गया। एक कार ने एक युवक को ऐसी टक्कर मारी कि वह उसमें फंस गया और फिर कार युवक को ऐसी ही हालत में काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा चिकसाना थाना इलाके में इलाके के ऊंचा नगला का है। मृतक आगरा के मंडावरा गांव का रहने वाला था। वह आगरा और भरतपुर के बॉर्डर पर मकान बनवा रहा था। मृतक के भाई भूपेंद्र ने बताया की वह घर से घूमने के लिए निकला था। आगरा की तरफ से जा रही कार ने उसके भाई को अपनी चपेट में ले लिया। राजकुमार कार में बुरी तरह फंस गया। कार उसे दूर तक घसीटते हुए ले गई। इसके बाद कार हाइवे पर लगे बैरिकेडिंग से टकरा कर पलट गई।
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ठाकरे को दिल्ली में सबसे बड़ा झटका | 9 में से 6 सांसद बगावत पर, शिंदे खेमे में विलय की तैयारी
- अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप | केंद्र सरकार ने खत्म की बड़ी छूट, छोटे गांवों में भी सख्त नियम लागू
- 1 करोड़ के लिए दोस्त बना कातिल | 48 घंटे तक चारे में छुपाई लाश, डिक्की में भरकर ठिकाने लगाने निकला तो खुल गया राज
- जेसीबी चलाने की कीमत तय कर बैठे वनकर्मी | हर महीने 50 हजार की डिमांड, 10 हजार लेते ही एसीबी ने दबोचा
- पट्टों से बाहर रह गई शिव विहार कॉलोनी, अब आर-पार की तैयारी | बीडीए आयुक्त से मिलेंगे निवासी, 18 जून के शिविर में दिखाएंगे ताकत
- ‘आग लग गई… आग लग गई!’ की एक चीख और बिछ गईं लाशें | ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी पटरी पर मौत बनकर आई एक्सप्रेस
- Dausa News: सिर पर कलश, होंठों पर मंगलकामना और कदमों में आस्था | सैकड़ों महिलाओं ने निकाली आरोग्य कलश यात्रा, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
- पहले खाई में फेंका, फिर याद आया रस्सी बंधी ही नहीं थी! | बंजी जंपिंग में 21 साल की युवती की मौत, देखें VIDEO
- केक में छिपा खतरा, मिठाई के डिब्बे पर भी सख्ती | अब स्टेपल पिन और तार से पैकिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
