हवा का झोंका… और यमुना में मौत का मंजर | वृंदावन में सैलानियों से भरी नाव पलटी, 10 की मौत, कई लापता

वृंदावन (Vrindavan) के केशी घाट पर यमुना में सैलानियों से भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा, 10 की मौत, कई लापता। तेज हवा और पोंटून पुल से टक्कर बनी वजह।

वृन्दावन (मथुरा)

मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर सैर का एक पल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी में पर्यटकों से भरी मोटर बोट कुछ ही सेकंड में बेकाबू हुई और पोंटून पुल से टकराकर पलट गई। देखते ही देखते नाव में सवार लोग गहरे पानी में समा गए। प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मथुरा में नाव पलटने की घटना बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और बताया कि स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा है।

सीएमओ में अंदरखाने बड़ा बंटवारा | किस अफसर को मिला ‘पावर पैक’ पोर्टफोलियो, कौन संभालेगा पूरा संभाग?

करीब 2:45 बजे हुए इस हादसे में नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे, जो पंजाब के लुधियाना से घूमने आए थे। हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। अब तक 10 लोगों की डूबकर मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 22 लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यमुना के बीच अचानक तेज हवा चली। नाव डगमगाने लगी और उसकी रफ्तार बढ़ गई। इससे पहले कि नाविक कुछ समझ पाता, नाव सीधे पोंटून (पीपा) पुल से टकराई और पलट गई। स्थानीय गोताखोरों का कहना है कि तेज हवा ने हादसे को और खतरनाक बना दिया।

सस्पेंशन खत्म, सीधी नई कुर्सी | हाईकोर्ट के एक फैसले से कई जजों की कुर्सियां हिलीं

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। वहीं डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में नाव का पोंटून पुल से टकराना ही दुर्घटना की मुख्य वजह लग रही है।

राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस और करीब 50 स्थानीय गोताखोर लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मथुरा ग्रामीण के एसपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि रेस्क्यू किए गए लोगों को तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों से अस्पताल भेजा गया।

रेल पटरियों पर अब ‘स्मार्ट पहरा’ | हल्के कॉम्पोजिट स्लीपर और AI निगरानी से बदलेगा ट्रेन सफर

एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है—जिस पोंटून पुल से टकराकर नाव पलटी, वह पहले से ही जर्जर बताया जा रहा है और उस पर मरम्मत का काम चल रहा था। आशंका है कि इसी कारण नाव नियंत्रण खो बैठी और यह बड़ा हादसा हो गया।

फिलहाल यमुना किनारे मातम पसरा है, और हर गुजरते मिनट के साथ लापता लोगों की तलाश तेज होती जा रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

तीन-तीन जन्मतिथि, तीन बार 10वीं… दस्तावेज़ों की जांच में फंसा ‘मोनू’ | कोर्ट के आदेश पर FIR

ट्रांसफर की आहट से शिक्षक जगत में हलचल | शिक्षा मंत्री बोले—अब सेकंड ग्रेड टीचर्स की बारी

सरकारी अफसरों पर यूं ही नहीं दर्ज होगी FIR | हाईकोर्ट ने कहा—पहले सुनवाई, फिर वरिष्ठ की रिपोर्ट… तभी आगे बढ़ेगा मुकदमा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।