पत्नी को लेने ससुराल जाने की बात कहकर निकला था युवक… सुबह प्रेमिका के घर फंदे पर लटके मिले दोनों के शव | आगरा में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, युवती का रिश्ता भी हो चुका था तय

आगरा के एत्मादपुर के रहना कला गांव में प्रेम संबंधों के बीच युवक और युवती के शव फंदे पर मिले। युवक शादीशुदा था, जबकि युवती का रिश्ता तय हो चुका था।

आगरा। घर से पत्नी को लेने धौलपुर स्थित ससुराल जाने की बात कहकर निकला युवक आखिर पहुंचा कहां, इसकी भनक परिवार को नहीं थी। सोमवार सुबह जब गांव में खबर फैली तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक का शव उसकी प्रेमिका के साथ उसी के घर में फंदे पर लटका मिला।

मामला आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के रहना कला गांव का है, जहां युवक और युवती की एक साथ मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक युवक की पहचान प्रीतम के रूप में हुई है। वह पहले से शादीशुदा था और रैपिडो में काम करता था। वहीं मृतका इंद्रवती का भी कुछ दिन पहले परिजनों ने रिश्ता तय कर दिया था।

राजस्थान से गंगा स्नान को निकला परिवार UP में हादसे का शिकार, 6 की मौत और 20 घायल | सोरों जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 9 की हालत गंभीर

मृतक प्रीतम

घर में अकेली थी युवती, सुबह सामने आया खौफनाक मंजर

बताया गया कि रविवार को इंद्रवती के माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान घर में युवक और युवती के एक साथ होने और फिर उनकी मौत की घटना सामने आई।

सोमवार सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। एत्मादपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण किया। दोनों शव चुन्नी के सहारे फंदे पर लटके मिले। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बारिश से बचने को बस में चढ़ी थी 16 साल की छात्रा, 47 KM तक दौड़ती रही खौफ की वो रात | पर्दों वाली स्लीपर बस में ड्राइवर-कंडक्टर ने किया गैंगरेप

मृतका इंद्रवती

सुबह 7 बजे पहुंची पुलिस, रात में मौत की आशंका

डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार के अनुसार पुलिस को सोमवार सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली थी कि युवक और युवती ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों के शव कमरे में फंदे से लटके हुए मिले।

पुलिस को आशंका है कि दोनों की मौत रात के समय हुई होगी, हालांकि मौत का सही समय पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

न सुसाइड नोट मिला, न मौत से पहले का कोई जवाब

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अब पुलिस ने मामले की जांच कई पहलुओं से शुरू कर दी है।

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब मोबाइल फोन अनलॉक कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि कहीं दोनों ने कोई वीडियो, मैसेज या डिजिटल नोट तो नहीं छोड़ा था।

भाई बोला- प्रेम संबंध के बारे में कुछ नहीं पता था

प्रीतम के भाई रवि ने बताया कि परिवार को उसके प्रेम संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें सोमवार को गांव के लोगों से घटना की जानकारी मिली।

रवि के अनुसार प्रीतम रविवार को घर से यह कहकर निकला था कि वह पत्नी को लेने धौलपुर स्थित ससुराल जा रहा है। परिवार भी यही मानकर चल रहा था कि वह ससुराल पहुंचा होगा।

उन्होंने बताया कि गांव के रिश्ते से युवक और युवती को भाई-बहन माना जाता था, लेकिन दोनों परिवारों के बीच कोई सीधा पारिवारिक रिश्ता नहीं था।

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर रविवार रात उस कमरे में क्या हुआ? दोनों की मौत वास्तव में किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था—इसकी पड़ताल पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और मोबाइल फोन की जांच से की जाएगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

2029 चुनाव से पहले युवाओं पर EC का बड़ा फोकस, 50 हजार क्लबों से जुड़ेगी ‘Gen Z-Gen Alpha’ की नई पीढ़ी | 15 लाख स्कूल, 70 हजार कॉलेज और 1,400 यूनिवर्सिटी तक पहुंचेगा अभियान

रिटायरमेंट से पहले राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची शिकायत | जस्टिस मेहता की चिट्ठियों ने खड़े किए कई सवाल

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

बारिश से बचने को बस में चढ़ी थी 16 साल की छात्रा, 47 KM तक दौड़ती रही खौफ की वो रात | पर्दों वाली स्लीपर बस में ड्राइवर-कंडक्टर ने किया गैंगरेप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *