जयपुर
राजस्थान में कोरोना अब बेकाबू होता नजर आ रहा है। शनिवार को मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में एक दिन में कोरोना पॉजिटिव के 301 नए केस सामने आए। भरतपुर में भी कोरोना के फ़ैलाने के संकेत मिले हैं। भरतपुर में आज 8 नए कोरोना मरीज मिले।
कोरोना के मामले में जयपुर जिले में स्थति ज्यादा ख़राब होती नजर आ रही है। जयपुर में अब कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा पैदा हो गया है। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 301 केस मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा 192 मामले जयपुर के हैं। बढ़ते केसों को देखते हुए प्रशासन ने सभी अस्पताल संचालकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
राज्य में 22 जिले इस संक्रमण की चपेट में हैं। आज एक ही दिन में 17 जिलों में नए मरीज मिले हैं। आज जयपुर के अलावा जोधपुर में 32, अलवर में 14, कोटा में 13 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा भीलवाड़ा में 9, भरतपुर 8, उदयपुर 5, अजमेर 6, गंगानगर, बीकानेर में 4-4, सीकर, धौलपुर में 3-3, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, टोंक में 2-2 और पाली, दौसा में एक-एक मरीज मिला है।
एक्टिव केस हुए 1247
इसी के साथ एक्टिव केस की संख्या राज्य में 1247 हो गई है। जिसे दर से संक्रमण बढ़ रहा है, उससे सात दिनों में यह आंकड़े दोगुने से ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि इस बार रिकवरी रेट बहुत कम है। पिछले 24 घंटों में सिर्फ 17 मरीज ही रिकवर हुए हैं।ओमिक्रॉन वेरिएंट का असर माना जा रहा है।
इन जिलों में हैं एक्टिव
जयपुर में 796, जोधपुर में 126, बीकोनर में 47, अलवर में 43, कोटा में 42, अजमेर 41, भीलवाड़ा में 28, उदयपुर में 24, श्रीगंगानगर में 19, प्रतापगढ़ में 17, सीकर में 16, भरतपुर में 9, झुंझुनूं में 7, सिरोही में 7, टोंक में 5, धौलपुर में 5, हनुमानगढ़ में 5, पाली में 4, दौसा में 3, बाड़मेर, चुरू, झालावाड़ में एक—एक कोरोना का एक्टिव केस है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
