नई दिल्ली
भारतीय रेलवे अपने ढांचे में बदलाव की तरफ कदम आगे बढ़ा रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। केंद्र सरकार आम बजट 2022-23 में इसके रोडमैप का ऐलान कर सकती है। केंद्र का इरादा है कि रेल मंत्रालय के अधीन आने वाले छह पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSU) को मर्ज कर दिया जाए। इसके लिए एक रोडमैप बनाने की तैयारी चल रही है।
इसलिए हो रही है कवायद
आपको बता दें कि प्रिंसिपल इकोनॉमिक एडवाइजर संजीव सानयाल ने अगस्त 2021 में रेल मंत्रालय के तहत आने वाली सरकारी संस्थाओं के रेशनलाइजेशन पर जारी रिपोर्ट में मर्जर की सिफारिश की थी। रेल मंत्रालय को मर्जर से पीएसयू के वैल्युएशन बढ़ने की उम्मीद है, जो अच्छी शर्तों पर फंड जुटाने में उपयोगी हो सकती है। दरअसल रेलवे पीएसयू के मर्जर की प्रक्रिया सितंबर में शुरू की गई थी, जब वित्त मंत्रालय ने भारतीय रेल से प्रिंसिपल इकोनॉमिक एडवाइजर के प्रस्ताव पर सात पब्लिक सेक्टर की कंपनियों के विलय की योजना पेश करने के लिए कहा था।
ये हैं PSU जिनका होना है विलीनीकरण
केंद्र सरकार रेलवे के जिन PSU का विलय करने की दिशा में कदम आगे बढ़ा रही है उनमें रेल विकास निगम लि. (RVNL) के साथ इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन लि. (IRCON) के, रेलटेल कॉरपोरेशन के साथ इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के और ब्राइथवेट एंड कंपनी लि. के साथ रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज (राइट्स) के विलय का रोड मैप तैयार किया जा रहा है। इस रोड मैप का ऐलान आम बजट 2022-23 में हो सकता है।
रेलवे बोर्ड ने ये बताई टाइमलाइन
सूत्रों ने बताया कि रेलवे के अधीन छह पीएसयू के विलय की टाइमलाइन भी रेलवे बोर्ड ने तय कर दी है। ऐसे उम्मीद की जा रहे है कि तीन पीएसयू मर्जर्स में दो के अगले साल पूरा होने का अनुमान है। आरवीएनएल के साथ आईआरसीओएन और रेलटेल के साथ आईआरसीटीसी का मर्जर 2022-23 में पूरा होने की संभावना है।
आरवीएनएल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और बढ़ोतरी से जुड़ी परियोजनाओं के कार्यान्वयन करती है; आईआरसीओएन एक विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन ऑर्गनाइजेशन है। राइट्स एक कंसल्टैंसी है, जो रोलिंग स्टॉक का एक्सपोर्ट करती है और ब्राइथवेट रोलिंग स्टॉक का निर्माण करती है। प्रस्तावित मर्जर में मोनोपॉली कायम करने की क्षमता है, जिससे पार्ट्स या पूरे उत्पाद की बिक्री की स्थिति में वैल्युएशन बढ़ेगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
