राजस्थान सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 29 अफसरों को बदल दिया। इनके अलावा चार IAS को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एक RAS को APO किया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार वीना प्रधान को आयुक्त विभागीय जांच लगाया गया है जबकि प्रकाश राजपुरोहित जयपुर कलेक्टर होंगे। कैलाश चंद मीणा जोधपुर के संभागीय आयुक्त होंगे। इसी तरह डॉ.प्रतिभा सिंह पंचायती राज जयपुर की निदेशक होंगी।
विजय पाल सिंह को राजस्थान पर्यटन विकास निगम का प्रबंध निदेशक, कुमारी रेणू जयपाल को महिला अधिकारिता विभाग की आयुक्त, रश्मि गुप्ता को जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग की निदेशक पद पर लगाया गया है।
वहीं विश्राम मीणा-जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं नगर निगम आयुक्त नगर निगम जयपुर हेरिटेज के CEO होंगे। जबकि डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी अलवर जिला कलेक्टर होंगे। विश्व मोहन शर्मा राजस्व विभाग के संयुक्त शासन सचिव होंगे। लिस्ट नीचे देखें: