भरतपुर में कच्ची बस्ती के मकानों पर लाल निशान, 3 दिन में हटाने के नोटिस से भड़का आक्रोश; अब चांदपोल गेट पर जुटेंगे लोग

भरतपुर में सीएफसीडी किनारे चांदपोल से कुन्हेर गेट तक कच्ची बस्ती के निवासियों को तीन दिन में निर्माण हटाने के नोटिस मिलने का मामला गरमा गया है। कच्चा परकोटा नियमन संघर्ष समिति ने 25 अक्टूबर को आमसभा बुलाई है।

वैध पट्टे होने के बावजूद बेघर होने का डर, कच्चा परकोटा नियमन संघर्ष समिति ने बुलाई आपातकालीन आमसभा; जगाराम धाकड़ करेंगे अध्यक्षता, इंद्रजीत भारद्वाज होंगे मुख्य वक्ता

भरतपुर। अपने मकानों पर लाल निशान और महज तीन दिन में निर्माण हटाने के नोटिस मिलने से नाराज कच्ची बस्ती के निवासियों ने अब एकजुट होकर आवाज उठाने की तैयारी की है। नगर निगम भरतपुर की कार्रवाई के विरोध में कच्चा परकोटा नियमन संघर्ष समिति ने रविवार को चांदपोल गेट पर आपातकालीन आमसभा बुलाई है। समिति का कहना है कि सीएफसीडी किनारे चांदपोल से कुन्हेर गेट तक रहने वाले ऐसे लोगों को भी नोटिस दिए गए हैं, जिनके पास वैध पट्टे मौजूद हैं।

समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, नगर निगम ने गुरुवार को इन निवासियों को नोटिस जारी किए। इनमें उनके आशियानों और निर्माणों को अतिक्रमण बताते हुए तीन दिन के भीतर हटाने को कहा गया है। इसके साथ ही मकानों पर लाल निशान भी लगाए गए हैं। इस कार्रवाई से परकोटा क्षेत्र के निवासियों में नाराजगी और भय का माहौल है।

रविवार को चांदपोल गेट पर जुटेंगे कच्ची बस्ती के निवासी

कच्चा परकोटा नियमन संघर्ष समिति के तत्वावधान में यह आपातकालीन आमसभा 25 अक्टूबर, रविवार को अपराह्न 3 बजे चांदपोल गेट के पास आयोजित होगी। सभा की अध्यक्षता समिति के संयोजक जगाराम धाकड़ करेंगे, जबकि पूर्व नेता प्रतिपक्ष इंद्रजीत भारद्वाज मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। समिति के कई वरिष्ठ नेता भी सभा को संबोधित करेंगे। समिति ने भरतपुर शहर के कच्ची बस्ती और परकोटा क्षेत्र में रहने वाले लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।

वैध पट्टों के बावजूद कार्रवाई पर उठाए सवाल

समिति का आरोप है कि सीएफसीडी के किनारे चांदपोल से कुन्हेर गेट तक दशकों से रह रहे लोगों को अचानक नोटिस देकर उनके मकानों को अतिक्रमण बताया गया है। समिति ने इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए सवाल उठाया है कि वैध पट्टे होने के बावजूद लोगों को मकान हटाने के नोटिस क्यों दिए जा रहे हैं।

संघर्ष समिति के संयोजक जगाराम धाकड़ ने परकोटा क्षेत्र के पट्टाधारकों और आमजन से सभा में शामिल होने की अपील की है। समिति का कहना है कि आमसभा में नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ सामूहिक रणनीति तैयार की जाएगी और आगे के आंदोलन की दिशा तय की जाएगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अस्पतालों का खौफनाक खेल: ‘सिंगल-यूज़’ उपकरणों से हो रहा था इलाज, सरकार का चला हंटर

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 6 माह के मासूम ने भी तोड़ा दम; 7 माह की बच्ची जिंदगी की जंग में

घर की इन 5 आम चीजों में छिपा है ‘धीमा जहर’, कहीं आपके परिवार की सेहत पर तो नहीं मंडरा रहा खतरा?

ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! अब रंग से तय होगी आपकी पहचान, सरकार के इस नए फरमान से मच गई हलचल

कार चलाते वक्त एक गलती पड़ सकती है भारी; सरकार ला रही है ऐसे सेफ्टी फीचर्स, जानें कब से बदलेंगे कारों के नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *