भरतपुर। रोजी-रोटी की तलाश में हर दिन साइकिल से शहर आने वाले एक मजदूर की रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में जान चली गई। मथुरा गेट थाना क्षेत्र में सारस चौराहे के कट के पास एक ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक के पहिए मजदूर के पैरों के ऊपर से निकल गए और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला, लेकिन पुलिस की नाकाबंदी के चलते ज्यादा दूर नहीं जा सका।
मृतक की पहचान श्यामवीर (40) निवासी बरसो गांव, थाना सेवर के रूप में हुई है। वह रोजाना की तरह रविवार सुबह भी अपने गांव से साइकिल लेकर मजदूरी के लिए भरतपुर शहर आ रहा था। इसी दौरान सारस चौराहे के कट के पास ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम
हादसे के बाद आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं और काफी लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सुचारू कराने के लिए मशक्कत की। वहीं, हादसे के बाद फरार हुए ट्रक चालक को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कराई गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।
भाई की शिकायत पर मामला दर्ज
पुलिस ने मृतक श्यामवीर के भाई सुंदरलाल की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
अस्पतालों का खौफनाक खेल: ‘सिंगल-यूज़’ उपकरणों से हो रहा था इलाज, सरकार का चला हंटर
घर की इन 5 आम चीजों में छिपा है ‘धीमा जहर’, कहीं आपके परिवार की सेहत पर तो नहीं मंडरा रहा खतरा?
