इस राज्य में निकली जज के पदों के लिए भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई | जानें डिटेल

Civil Judge Recruitment

यदि आपका जज बनने का सपना है और वांछित योग्यता रखते हैं तो ये खबर आपके लिए है। सिविल जज के 138 पदों के लिए सोमवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया। इन पदों पर नियुक्ति के लिए 21 अगस्त से 21 सितंबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे।

सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के इन 138 पदों पर भर्ती झारखंड न्यायिक सेवा के तहत की जा रही है। इसे लेकर झारखंड लोक सेवा आयोग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों पर 21 सितंबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। साथ ही अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क का भुगतान 27 सितंबर तक कर सकेंगे।

योग्यता
इन पदों पर नियुक्ति के लिए विधि में स्नातक के साथ अधिवक्ता अधिनियम के तहत निबंधन अनिवार्य अर्हता निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 31 जनवरी, 2023 को 22 वर्ष से अधिक तथा 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया
नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित की जानेवाली लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के माध्यम से होगी। आयोग के अनुसार, अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर तथा झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगी। दो घंटे की इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

इस परीक्षा के माध्यम से कुल रिक्ति के 15 गुना अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा चार पेपर की होगी, जिनमें सौ-सौ अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर की परीक्षा तीन घंटे की होगी। इसके माध्यम से कुल रिक्तियों के तीन गुना अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार सौ अंकों का होगा। मेधा सूची मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार होगा।

किस श्रेणी के लिए कितने पद
झारखंड न्यायिक सेवा के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 138 पदों पर नियुक्ति होगी। इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 60 सीट, अनुसूचित जनजाति के 28 सीट, अनुसूचित जाति के 12 सीट, बीसी वन के 10, बीसी टू के लिए 15 सीट और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 13 सीट हैं।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

कोरोना से अनाथ बालक-बालिकाओं को वयस्क होने पर मिलेगी सरकारी नौकरी, सेवा नियमों में संशोधन

राजस्थान में संत का बेरहमी से कत्ल, आंखों पर पट्टी और रस्सी से बंधे थे हाथ-पैर | खून से सनी हालत में फर्श पर पड़ा मिला शव

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बिगड़े बोल- ‘BJP को वोट देने वाले राक्षस, मैं श्राप देता हूं…’| देखिए वीडियो

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर नया मोड़; ज्ञानवापी की तरह किया जाए मथुरा की शाही मस्जिद का सर्वे | सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

अब जेनेरिक दवाएं नहीं लिखी तो डॉक्टर्स के खिलाफ होगा एक्शन, NMC ने जारी किए नए नियम | IMA विरोध में उतरा

रेपो दर नहीं बदली फिर भी इन बैंकों ने महंगा कर दिया कर्ज, बढ़ेगी EMI

देशभर के लाखों बीएड डिग्रीधारियों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती लेवल-1 से किया बाहर

RAS-2023 प्री परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए कब होगी | 905 पदों पर हो रही है भर्ती