कानपुर देहात के बैंक ऑफ बड़ौदा में सीबीआई ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते ब्रॉन्च मैनेजर और बैंक मित्र को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
कानपुर
कानपुर देहात में बैंकिंग सिस्टम के भीतर पनप रहे भ्रष्टाचार पर सीबीआई ने ऐसा तगड़ा वार किया कि पूरा खेल बैंक के अंदर ही खत्म हो गया। नुनारी बुजुर्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में दस्तावेज जारी करने के नाम पर चल रही रिश्वतखोरी को CBI की एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप ऑपरेशन में रंगे हाथों पकड़ लिया।
जैसे ही 15 हजार रुपये की पहली किस्त का लेन-देन पूरा हुआ, सीबीआई की लखनऊ एंटी करप्शन टीम ने अचानक दबिश देकर ब्रॉन्च मैनेजर गौरव वर्मा और बैंक मित्र राघवेंद्र नायक को मौके पर ही पकड़ लिया।
पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत लोन पर मिलने वाली ब्याज सब्सिडी के लिए जरूरी दस्तावेज जारी करने के बदले पहले 25 हजार रुपये की मांग की गई थी, बाद में 15 हजार की पहली किस्त पर सौदा तय हुआ था—लेकिन शिकायत के बाद सीबीआई ने पूरा जाल बिछाकर रिश्वत का खेल खत्म कर दिया।
जैसे ही रकम का लेनदेन हुआ, टीम ने मौके पर ही ब्रॉन्च मैनेजर गौरव वर्मा और बैंक मित्र राघवेंद्र नायक को नोटों के साथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद जब दोनों आरोपियों के हाथ धुलवाए गए तो रंग गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि और पुख्ता हो गई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह योजना के तहत अपने व्यवसाय के लिए लोन ले चुका था, लेकिन सब्सिडी क्लेम करने के लिए जरूरी दस्तावेज बैंक से जारी कराने पर ही यह मांग की जा रही थी। इसी शिकायत के बाद सीबीआई ने पूरी रणनीति बनाकर यह ट्रैप ऑपरेशन किया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
40 फिल्मों का महाधमाका | एक बार Zee Cinema लगाया तो रिमोट ढूंढते रह जाएंगे आप
7 नए IAS अफसरों को मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी | राजस्थान के इन जिलों में संभालेंगे प्रशासन की कमान
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
