नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

राधा कुंड के आदि गौड़ विद्यालय में नौवीं अखिल भारतीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन हुआ। 180 खिलाड़ी देशभर से हिस्सा ले रहे हैं।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

राधा कुंड (गोवर्धन)

राधा कुंड (गोवर्धन)। ब्रज की पवित्र भूमि पर शनिवार को पावरलिफ्टिंग की ताकत और परंपरा का संगम देखने को मिला, जब आदि गौड़ विद्यालय में आयोजित नौवीं अखिल भारतीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन किया गया। मंच पर मौजूद गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी और खिलाड़ियों की ऊर्जा ने पूरे आयोजन को खास बना दिया।

Health Capsule: घुटनों का दर्द, पेट का तनाव और महिलाओं की परेशानी… | आयुष मंत्रालय ने बताया एक ऐसा योगासन, जिसके फायदे जानकर चौंक जाएंगे

राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष एवं क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत गोवर्धन के अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने की।

यह प्रतियोगिता 4 जून से 7 जून तक आदि गौड़ विद्यालय में स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी की स्मृति में आयोजित की जा रही है। इसमें देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों से करीब 180 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को जीवंत बना दिया।

RBI का दांव और रुपये की छलांग | एक फैसले ने डॉलर के सामने 50 पैसे मजबूत कर दी भारतीय करेंसी | रेपो रेट को लेकर ये हुआ फैसला

मुख्य अतिथि कुंवर नरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रज में मल्लविद्या प्राचीन काल से प्रसिद्ध रही है। उन्होंने कहा कि नाल उठाने जैसी पारंपरिक मल्लविद्या के आधुनिक स्वरूप ही आज की वेटलिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गोवर्धन नगर पालिका सभासद संजय लवानिया, बृज विश्वविद्यालय के पूर्व खेल सचिव निरंजन सिंह, लोहागढ़ प्रेस क्लब भरतपुर के अध्यक्ष उमेश लवानिया, जातीय पावरलिफ्टिंग फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकला भट्टाचार्य और सचिव मुलोय रंजन मंडल मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजन समिति के सदस्य नरेंद्र पचौरी, संजीव चीनिया, सूरजभान तिवारी और दिलीप एडवोकेट ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद दीक्षित ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक मनीष भान सिंह द्वारा व्यक्त किया गया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

40 फिल्मों का महाधमाका | एक बार Zee Cinema लगाया तो रिमोट ढूंढते रह जाएंगे आप

7 नए IAS अफसरों को मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी | राजस्थान के इन जिलों में संभालेंगे प्रशासन की कमान

OTS पर हाईकोर्ट का बड़ा झटका: सरकार का फैसला रद्द | कहा- सत्ता बदली है, वादा नहीं; अब पुराने प्लान पर ही बनेगा प्रोजेक्ट

ICU बना मौत का कमरा, धुएं ने छीन ली कई लोगों की सांसें | अस्पताल की 5वीं मंजिल पर भड़की आग, मरीज खिड़कियों से निकाले गए

रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें