लखनऊ
उत्तरप्रदेश में कोरोना की रफ्तार अब डरावनी होती जा रही है। इसके बाद भी लोग अभी भी लापरवाह बने हुए हैं। मंगलवार को UP में कोरोना संक्रमण के 11,089 नए मामले मिले। वहीं पांच मौतें भी दर्ज की गई हैं। नए मामले सामने आने के बाद अब उत्तर प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 44,466 हो गई है, जबकि पॉजिटिविटी दर अब 1.85 फीसदी पहुंच गई है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 5 हजार 309 कोविड सैंपलों की जांच की गई। जांच में लखनऊ में 1444 सहित प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 11,089 नए मामले मिले। मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर नगर, गोंडा, आजमगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 44466 हो गई है। 24 घण्टों में 543 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 44,466 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 43,050 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
कहां कितने मिले केस
गाजियाबाद में 1829, गौतमबुद्धनगर में 1680, लखनऊ में 1444, मेरठ में 905, वाराणसी में 436, मुरादाबाद में 424, प्रयागराज में 321, मथुरा में 319, आगरा में 276, मुजफ्फरनगर और गोरखपुर में 253, कानपुर नगर में 233, अलीगढ़ में 214, बुलंदशहर में 210, बरेली में 164, झांसी में 148, सहारनपुर में 129, बिजनौर में 115, अयोध्या में 100, सोनभद्र में 96, बाराबंकी व हाथरस में 91-91, रायबरेली में 81, बागपत में 80, हापुड़ में 70, संभल में 61, गाजीपुर में 59, उन्नाव में 58, लखीमपुर खीरी में 57, शामली में 53, अमरोहा में 49, बदायूं में 48, फिरोजाबाद में 43, बस्ती में 37, बहराइच में 34, चंदौली में 33, मिर्जापुर व सिद्धार्थनगर में 31, गोंडा में 30, मैनपुरी, इटावा और शाहजहांपुर में 29-29, देवरिया व औरैया में 28, सीतापुर व अंबेडकर नगर में 22, हरदोई व आजमगढ़ में 21, महाराजगंज, बलिया में 20-20, एटा में 19, प्रतापगढ़ व ललितपुर में 16-16, रामपुर व जौनपुर में 15-15, सुल्तानपुर में 17-17, बांदा में 13, पीलीभीत, अमेठी और कुशीनगर में 11-11, संतकबीर नगर में 9, श्रावस्ती व फर्रुखाबाद में 8- 8, कौशांबी और मऊ में 6- 6, जालौन, कानपुर देहात व कासगंज में 5- 5, कन्नौज, चित्रकूट और हमीरपुर में 4- 4, महोबा, भदोही में 2- 2 कोरोना केस मिले हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
