आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 140 की स्पीड में क्रेटा कार पलटने से 3 लोगों की मौत, 2 घायल। दिल्ली से बलिया जा रहे थे कार सवार। पढ़ें पूरी खबर।
आगरा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह 7 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। डौकी थाना क्षेत्र में दिल्ली से बलिया जा रही एक तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर 4 से 5 बार पलटी खाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
कार से उछलकर खाई में जा गिरे तीनों लोग
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसे के वक्त कार की रफ्तार करीब 140 किमी प्रति घंटा थी। कार की पिछली सीट पर बैठे जयप्रकाश, भूपेंद्र और कपिल दुर्घटना के दौरान उछलकर एक्सप्रेस-वे से नीचे खाई में जा गिरे। सिर में गंभीर चोट आने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
कार सीट बेल्ट बनी जिंदगी का सुरक्षा कवच
इस भीषण हादसे में आगे की सीट पर बैठे ड्राइवर जसवंत और चंद्रकांत की जान बाल-बाल बच गई। दोनों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, जिससे वे कार के अंदर ही सुरक्षित रहे। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
5 डे बैंकिंग वीक पर बढ़ा पेंच! यूनियन बोली- समझौता हुआ था, सरकार ने कहा- हमने कोई वादा नहीं किया
कार परखच्चे उड़े, पहिए तक उखड़कर दूर जा गिरे
हादसा इतना भीषण था कि क्रेटा कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला और पिछला हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया और साइड से कार पिचक गई। टक्कर के प्रभाव से गाड़ी के पहिए तक अलग होकर बिखर गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ी को रास्ते से हटवाया और यातायात बहाल किया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
