ग्वालियर
मध्यप्रदेश के ग्वालियर के घाटीगांव में हाईवे पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। उज्जैन महाकाल से दर्शन कर लौट रहे लोगों से भरी कार आगे खड़े ट्रक में जा घुसी। इसमें कार के परखच्चे उड़ गए। कार में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी दादा-पोता समेत 3 की मौत हो गई है, जबकि मां-बेटा सहित दो घायल हो गए हैं।
बताया जाता है कि घटना के समय कार काफी रफ्तार में थी। इस बीच चालक को झपकी आ गई जिससे कार आगे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। घाटीगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को बार निकाला। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें दादा-पौत्र सहित 3 की मौत हो गई। तीनों मैनपुरी के रहने वाले थे। जबकि मां-बेटा सहित 2 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के समान कटरा के रहने वाले 65 साल के रमेश चन्द्र शर्मा अपने परिवार के साथ कार से महाकाल मंदिर दर्शन करने उज्जैन के लिए 31 तारीख को निकले थे। रविवार के दिन वो दर्शन कर कटरा के लिए वापस लौट रहे थे। जब वे ग्वालियर रोड से गुजर रहे थे, उसी वक्त सुतड़के 3 बजे यह हादसा हो गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- एमपीयूएटी से उठी नशामुक्त भारत की हुंकार, मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ, PM मोदी का संदेश बना अभियान की ताकत
- Friendship Day पर प्रकृति से निभाई दोस्ती, कोटा में सैकड़ों पौधों के साथ लिया हरियाली का संकल्प
- ‘एक घंटे में खत्म कर दूंगा…’ और फिर बेटी के सामने मां को मार दी गोली | थप्पड़ से तिलमिलाए युवक ने दिनदहाड़े बरसाई गोली
- बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, गहरे गड्ढों में डूबा रास्ता| जेई पर लापरवाही के आरोप, गुप्तेश्वर महादेव जाने वाले श्रद्धालु भी परेशान
- राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | पदोन्नति के बाद इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किए आदेश
- हरियाणा BJP की नई टीम का ऐलान | संगठन में बड़ा फेरबदल, 36 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां, देखें पूरी सूची
- ’91 रिसर्च प्रोजेक्ट, 58 पेटेंट और 12 नई फसल किस्में’ | मुख्यमंत्री के सामने MPUAT ने गिनाईं उपलब्धियां, किसानों के लिए गिनाए बड़े नवाचार
- अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे रूम में मिला ‘बम बनाने का ब्लूप्रिंट’ | दराज से निकले संदिग्ध दस्तावेज़ ने मचाया हड़कंप, छात्र समेत 3 से पूछताछ
- वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने ‘शब्द प्रवाह’ की पांडुलिपि संत चरणों में की समर्पित
- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज से खत्म हुआ टोल का ‘ब्रेक’ | बिना रुके कटेगा FASTag, लेकिन एक गलती पड़ सकती है भारी
