राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में जनजातीय गौरव दिवस पर पोस्टर, निबंध और कहानी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। पोस्टर प्रतियोगिता में गुड़िया प्रथम रहीं।
उच्चैन। जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत को रचनात्मकता के जरिए सामने लाने के उद्देश्य से राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. रीता शुक्ला की अध्यक्षता में हुई इन गतिविधियों में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के तहत पोस्टर, निबंध और कहानी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रतियोगिताओं में उत्साह दिखाया। पोस्टर प्रतियोगिता में गुड़िया ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मधु द्वितीय और विनीता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, हेमा मीणा ने भी प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन में डॉ. उपमा सिंह परिहार, डॉ. पूनम दीक्षित, डॉ. रिचा गुप्ता, डॉ. धर्मेंद्र कुमार शर्मा एवं डॉ. नरेश सागर उपस्थित रहे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
राजस्थान में न्यायिक महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 जजों को नई जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां मिली कमान
