भरतपुर
भरतपुर जिले में रविवार को बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस बदमाशों के घरवालों और ग्रामीणों से मार खाकर बैरंग ही आ गई। इस हमले में तीन पुलिकर्मियों के चोटें आई हैं।
घटना भरतपुर जिले की सीकरी थाना इलाके की है। पुलिस रविवार सुबह थाना इलाके के गांव कंगला के बास में दो बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश देने गई थी। तभी आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया और पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। घटना में तीन पुलिसकर्मियों के चोटें आईं हैं।
दबिश देते ही एक बदमाश ने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया
जिन बदमाशों को पकड़ने पुलिस गई थी उनके नाम अलीम और अजमत हैं। दोनों पर कुछ लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप है। सुबह पुलिस ने दोनों के घर दबिश दी तो दोनों अपने घर पर ही थे। जैसे ही पुलिस ने अजमत को पकड़ा तोउसने शोर मचाकर घरवालों और ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया। इस पर परिजन और ग्रामीण लाठियां लेकर पहुंच गए और पुलिस पर हमला बोल दिया।
बदमाशों के घर की महिलाएं भी पुलिस पर पथराव करने लगीं। घटना में तीन पुलिसकर्मियों के चोटें आईं हैं। पुलिसकर्मी जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर लौटे। पुलिस ने हमला करने वालों की पहचान कर ली है और आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने की शिकायत दर्ज की है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
