राजस्थान में न्यायिक महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 जजों को नई जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां मिली कमान

राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने दो आदेश जारी कर 20 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। जानिए किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी।

जयपुर। राजस्थान में न्यायिक व्यवस्था के भीतर एक साथ हुए तबादलों ने कई अदालतों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश से लेकर सिविल जज तक के पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर कुल 20 न्यायिक अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इनमें कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण अदालतों की जिम्मेदारी मिली है, तो कुछ को नई जगहों पर तैनाती दी गई है।

इस फेरबदल में सबसे प्रमुख नियुक्ति उपेन्द्र शर्मा की है, जिन्हें बांसवाड़ा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं, राजपाल सिंह को डूंगरगढ़ (बीकानेर) और बृजेश कुमार को रेंट अपीलीय ट्रिब्यूनल, जयपुर महानगर-I में लगाया गया है।

इन अदालतों में बदले न्यायिक अधिकारी

रजिस्ट्रार प्रशासन चंचल मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार रविबाला सिंह को बीकानेर में एडीजे संख्या-4 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक शर्मा को भरतपुर में महिला अत्याचार मामलों की अदालत में नियुक्त किया गया है। कृष्णकांत अब सांगानेर में एडीजे संख्या-10 का काम संभालेंगे, जबकि गुंजन गोयल को जयपुर में नकली करेंसी मामलों की विशिष्ट अदालत की जिम्मेदारी दी गई है। जयपुर में ही अंजुम खान को एडीजे संख्या-7 और चेतन कुमार गोयल को एडीजे संख्या-8 में नियुक्त किया गया है।

जोधपुर से जयपुर तक नई तैनातियां

अंकित दवे को धरियावद में नई जिम्मेदारी मिली है। सुनीता जिंदोलिया और प्रतिभा सिंह राठौर को जोधपुर महानगर में नियुक्त किया गया है। वंदना शर्मा को भवानीमंडी, पिंकी मीना और त्रिलोचना राठौर को जयपुर में तैनात किया गया है। वहीं, अनीता रजवानिया को जोधपुर में एनआई एक्ट मामलों की अदालत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दूसरे आदेश में इन अधिकारियों के बदले पदस्थापन

हाईकोर्ट प्रशासन के दूसरे आदेश में विरेन्द्र कुमार मीना को राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में विशेष अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। यशवंत भारद्वाज को सीकर में एडीजे संख्या-4 की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मनीष कुमार सिन्हा को वैर (भरतपुर) और योगेश कुमार को शेरगढ़ (जोधपुर जिला) में सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्त किया गया है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?

Himachal News: नेपाली मजदूरों को घास कटवाने ले जा रहे थे मां-बेटे, रास्ते में काल बनकर आई कार; 5 की मौत

PNB महाघोटाला: 35 करोड़ से बढ़कर 200 करोड़ पार, पूरा स्टाफ सस्पेंड, CBI की एंट्री से मचा हड़कंप; लॉकर से गहने भी गायब

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के DA पर बड़ा फैसला, 3% बढ़ोतरी के साथ आया ऐसा आदेश; एरियर को लेकर जानें क्या हुआ?

रिटायरमेंट के बाद विभागीय जांच चल रही है तो भी नहीं रुकेगी पेंशन? राजस्थान हाईकोर्ट के इस फैसले में कर्मचारियों के लिए क्या है खास

6 thoughts on “राजस्थान में न्यायिक महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 जजों को नई जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां मिली कमान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *