योगी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी या  प्राइवेट सेक्टर; कोई भी अब महिला कर्मचारी से नहीं करवा सकता नाइट ड्यूटी, यहां जानिए पूरा आदेश

लखनऊ 

UP से महिला कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। अब उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों और परिवेट सेक्टर में महिला कर्मचारियों से रात की ड्यूटी नहीं कराई जा सकेगी। यानी महिला कर्मचारियों के लिए अब नाइट शिफ्ट पर पाबंदी लगा दी गई है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यह एक बड़ा फैसला किया है। इससे महिला कर्मचारियों ने बड़ी राहत महसूस की है।  माना जा रहा है कि योगी सरकार के इस कदम से महिला अपराधों पर अंकुश लगेगा।

योगी सरकार द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार  अब UP में शाम 7 से सुबह 6 बजे तक उनसे ड्यूटी नहीं करवाई जा सकती। यह नियम सरकारी और प्राइवेट सेक्टर दोनों पर लागू होगा। योगी सरकार ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। सरकार ने यह भी कहा है कि अगर किन्हीं कारणों से किसी महिला कर्मचारी की ड्यूटी शाम 7 से सुबह 6 के बीच में लगानी है तो इसके लिए उसकी लिखित अनुमति लेनी पड़ेगी। यानी, बिना महिला की परमिशन के रात के वक्त में उसकी ड्यूटी लगाई तो सीधे कार्रवाई होगी। अगर कोई महिला शाम 7 बजे के बाद काम करने से मना करती है, तो कंपनी या संस्था उसको नौकरी से नहीं निकाल सकती है।

नियम नहीं माना तो जुर्माना से जेल तक
अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चन्द्रा ने कहा, “लिखित सहमति के बाद महिला शाम 7 से सुबह 6 बजे के बीच काम कर सकती हैं। उस दौरान कंपनी या संस्था को घर से ऑफिस और ऑफिस से घर तक के लिए फ्री कैब फैसिलिटी देनी होगी। अगर कोई कंपनी ऐसा नहीं करती है तो इसे श्रम कानून का उल्लंघन माना जाएगा। इसमें जुर्माना से लेकर जेल तक हो सकती है।”

चंद्रा ने कहा, “इस आदेश को सभी जिलों में सख्ती से लागू करने के आदेश दिए गए हैं। सबसे ज्यादा महिलाएं कॉल सेंटर, होटल इंडस्ट्री और रेस्त्रां में शाम 7 बजे के बाद काम करती हैं। कॉल सेंटर और होटल इंडस्ट्री में जहां पूरी रात काम होता है। रेस्त्रां भी रात 11 बजे तक खुले रहते हैं। ऐसे में अगर कोई महिला शाम 7 बजे के बाद ड्यूटी नहीं करना चाहती है तो प्रबंधन उसको रोक नहीं सकता है।” जानकारों का यह भी कहना है कि इसमें संस्थान का लाइसेंस तक कैंसिल किया जा सकता है।

सरकार के इस आदेश का सबसे ज्यादा फायदा प्राइवेट सेक्टर्स में काम करने वाली महिलाओं को होगा। अनुमान है कि UP में करीब पांच लाख से ज्यादा महिलाएं शाम 7 बजे के बाद भी काम करती है। इनमें ज्यादातर महिलाओं का काम रात 11 बजे तक या उससे पहले खत्म हो जाता है, लेकिन नाइट क्लब, बार, होटल और कॉल सेंटर पर लड़कियां पूरी रात काम करती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि उनको घर तक छोड़ने की जिम्मेदारी संस्था को दे दी गई है। इससे सुरक्षा का खतरा नहीं होगा।

भरतपुर जिला प्रमुख के बिगड़े बोल; अफसर को धमकाया- पानी नहीं दिया तो टंकी पर टांग दूंगा

बड़ी खबर: कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार, जानिए कब से होगी लागू

महिला जज को धमकी; राजस्थान छोड़ दो वरना जान से मार दूंगा

दो गर्भवती सहित तीन सगी बहनों और दो बच्चों के शव कुएं से बरामद, 2 दिन से थे लापता | हत्या है या सुसाइड ?

सुप्रीम कोर्ट ने बीमा कंपनियों को लगाई फटकार, दी नसीहत, जानिए वजह

पुलिस मुख्यालय से जारी हुई DSP की तबादला सूची, जानिए किसको कहां लगाया

नोखा की बेटियां जिन्होंने महका दी अपना घर आश्रम की रसोई

घूसखोर CA की पत्नी ने ACB को सौंपे पति के कारनामों के चिट्ठे, बोली; दूसरी शादी की, बेटी होने पर छोड़ दिया, जानिए और क्या खोले राज

रीट भर्ती परीक्षा में धांधली: तत्कालीन बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली से होगी पूछताछ, हाईकोर्ट ने माना जारोली की भूमिका संदिग्ध