कोटा
राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) जिले से सामने आई एक चौंकाने वाली बैंक धोखाधड़ी (Bank fraud) की घटना ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की महिला मैनेजर साक्षी गुप्ता पर लगभग ₹4.60 करोड़ की हेराफेरी का आरोप है। ये रकम उसने 2020 से 2023 के बीच बैंक के 43 ग्राहकों के 100 से ज्यादा खातों से निकाल ली, वो भी बिना किसी को भनक लगे।
कैसे खुला बड़ा फर्जीवाड़ा?
धोखाधड़ी का पर्दाफाश तब हुआ जब एक ग्राहक ने ₹1.5 लाख की एफडी की जानकारी के लिए बैंक से संपर्क किया। जांच में सामने आया कि एफडी बिना अनुमति समय से पहले तोड़ दी गई थी। इसके बाद जब जांच की परतें खुलीं, तो पता चला कि एक बुजुर्ग महिला के खाते से 3 करोड़ रुपये की अवैध निकासी भी हो चुकी थी।
साक्षी का पूरा स्कैम प्लान
- मोबाइल नंबर बदलकर अलर्ट रोक दिए
- ओटीपी, डेबिट कार्ड, पिन का गलत इस्तेमाल
- 40 खातों में अवैध ओवरड्राफ्ट सुविधा चालू
- 31 एफडी तुड़वाकर ₹1.34 करोड़ ट्रांसफर
- डिजिटल बैंकिंग, कियोस्क और इंस्टा ट्रांजैक्शन से सारी हेराफेरी
शेयर बाजार में डूबा जनता का पैसा
पुलिस जांच में सामने आया है कि साक्षी ने अधिकतर पैसे को शेयर मार्केट में इन्वेस्ट किया, जहां से ज्यादातर रकम डूब गई। 43 पीड़ित खाताधारकों में से अधिकतर फैक्ट्री कर्मचारी हैं, जिनके खातों से लाखों की रकम उड़ाई गई।
गिरफ्तारी और केस की स्थिति
फरवरी 2025 में बैंक ने इस घोटाले की शिकायत कोटा के उद्योग नगर थाने में दी थी। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने जांच के बाद साक्षी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईटी एक्ट और बैंकिंग फ्रॉड से जुड़े संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
आईसीआईसीआई बैंक का कॉरपोरेट ऑफिस फैक्ट्री प्रबंधन और सभी पीड़ितों को सूचित कर चुका है और अब राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया में जुटा है। हालांकि बैंक प्रबंधन ने अभी तक कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘मां बनना सज़ा नहीं’ | मातृत्व अवकाश पर वेतनमान रोकना असंवैधानिक: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
जयपुर-दिल्ली डबल डेकर सहित ये ट्रेनें इन आठ दिनों रहेंगी रद्द, जानिए वजह
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
