जयपुर
राजधानी जयपुर (Jaipur) में शुक्रवार को एक युवक-युवती के शव एक ही रस्सी के सहारे पेड़ पर लटके मिलने के बाद सनसनी फैल गई। दोनों प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे हैं। इनमें लड़की नाबालिग है जबकि लड़का दो बच्चों का पिता है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या (Suicide) का मामला माना जा रहा है। दोनों एक दिन पहले ही लापता हुए थे।
घटना जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र के कूकस इलाके में मोदी फार्म के पास की है। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान जमवारामगढ़ निवासी मुकेश कुमार (23) और पंद्रह साल की लड़की आमेर निवासी है। दोनों एक दिन पहले ही घर से लापता हुए थे। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है और दोनों ने आत्महत्या की है। युवक आमेर इलाके में पानी का टैंकर चलाता था. उसके दो बच्चे हैं जो जमवारामगढ़ में परिवार के साथ रहते हैं। वहीं लड़की नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक युवक और युवती गुरुवार सुबह घर से लापता हुए थे। दोनों ने मोबाइल भी बंद कर लिए थे। परिजनों के दोनों की काफी तलाश की थी। लेकिन, दोनों को कहीं कोई पता नहीं चला था। इसके बाद आमेर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
पुलिस ने इलाके में दोनों की फोटो सर्कुलेट की थी, लेकिन रात तक दोनों का कहीं कोई पता नहीं चला था। लेकिन, आज सुबह दोनों के शव दिल्ली रोड पर कूकस बस अड्डे के पास एक खाली भूखंड में पेड़ पर लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
Judgment: बच्चे का भरण-पोषण पति की जिम्मेदारी भले ही पत्नी की आय कितनी भी हो: हाईकोर्ट
इस स्टेट में हो रही है असिस्टेंट प्रोफेसर के 2424 पदों पर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
