PM मोदी का अजमेर से ‘मिशन राजस्थान’ का शंखनाद, 40 से ज्यादा विधानसभा सीटों को साधा, कांग्रेस पर चुन-चुन कर वार | इन सीटों पर पड़ सकता है असर

अजमेर 

PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अजमेर संभाग से अपने ‘मिशन राजस्थान’ का शंखनाद कर इस संभाग से सती 40 विधानसभा सीटों को एकसाथ साधा। सभा में मोदी बोले कांग्रेस 85 फीसदी कमीशन खाने वाली पार्टी है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा  राजस्थान के विधान सभा के चुनाव में ‘कांग्रेस 85 फीसदी कमीशन खाने वाली पार्टी’ की बात को जनता के बीच प्रभावी तरीके से रखेगी। सभा में मोदी ने प्रदेश में काँग्रेस की अंतर्कलह की बात भी उठाई। 

मोदी ने ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद  कायड़ विश्राम स्थली में सभा को संबोधित किया। मोदी का पिछले 8 महीने में छठा और इस साल का चौथा दौरा था। वे आज नई दिल्ली से पुष्कर और अजमेर दौरे पर आए और इसके बाद वापस नई दिल्ली लौट गए।

भारत के मुसलमानों का हाल दलितों जैसा; अमेरिका में बोले राहुल गांधी और फिर मच गया बवाल

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर चुन-चुन कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले प्रधानमंत्री के ऊपर सुपरपावर रहा करती थी। यूपीए की सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती थी। पूरे देश में जनता भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़क पर उतरी हुई थी। बड़े-बड़े शहरों में आए दिन आतंकी हमले होते थे। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं। ये 9 साल नागरिकों की सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जनता के एक वोट ने विकास का फैसला किया उसी का नतीजा है कि पूरी दुनिया में आज भारत का यशगान हो रहा है आज दुनिया के बढ़े-बढ़े एक्सपर्ट यह कह रहे हैं कि आज भारत ‘अति गरीबी’ को खत्म करने की ओर तेजी से अग्रसर है पीएम मोदी ने कहा कि यह बदलाव एक वोट से आया है 

गारंटी देना कांग्रेस की पुरानी आदत
पीएम मोदी ने कहा कि 50 साल पहले कांग्रेस ने इस देश को गरीबी हटाने की गारंटी दी थी यह गरीबों के साथ किया हुआ कांग्रेस का सबसे बड़ा विश्वासघात है गारंटी देना इस पार्टी की पुरानी आदत है पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस की नीति रही है- गरीबों को भरमाओ, गरीबों को तरसाओराजस्थान के लोगों ने भी इसका बहुत बड़ा नुकसान उठाया है

राजस्थान में मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री लड़ने में व्यस्त 
पीएम मोदी ने कहा- 2014 में देशवासियों ने वर्षों बाद केंद्र में एक स्थिर सरकार बनाई। भाजपा ने आपके हर आदेश की मर्यादा रखी है। राजस्थान में भी 5 साल पहले आपने एक जनादेश दिया था और बदले में राजस्थान को क्या मिला, अस्थिरता और अराजकता। यहां 5 साल से मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री आपस में लड़ने में ही व्यस्त हैं।

मंच पर पीएम मोदी का  51 किलो की माला से स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने साफा पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया है। मंच पर पहुंची महिलाओं ने पीएम को कमल पुष्प भेंट किया है।  मोदी से पहले राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने भाषण शुरू किया। उन्होंने अपने संबोधन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का आह्वान किया। सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन के दौरान भारत माता की जय के नारे लगवाए।

भाजपा को उम्मीद है कि सभा के जरिए इन चालीस सीटों पर असर पड़  सकता है। राजस्थान का ह्रदय स्थल माने जाने वाला अजमेर ऐसा संभाग है जहां से विधानसभा की चालीस सीटें प्रभावित होती हैं। जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट की आठ सीट में से तीन सीट ऐसी हैं इसके प्रभाव में हैं लेकिन भाजपा के पास इनमें से केवल एक सीट फुलेरा– भाजपा, दूदू- निर्दलीय और झोटवाड़ा– कांग्रेस के पास है। इसी तरह जयपुर शहर की सभी आठ विधानसभा सीटों में से भाजपा के पास सिर्फ तीन सीटें हैं। बाकी पांच सीटों पर बगरू– कांग्रेस, विद्याधर नगर– भाजपा, सिविल लाइंस– कांग्रेस, किशनपोल– कांग्रेस, आदर्शनगर– कांग्रेस, मालवीय नगर– भाजपा, हवामहल– कांग्रेस, सांगानेर सीट भाजपा के पास है।

इसी तरह टोंक– सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट की आठ में से चार विधानसभा सीटों पर मोदी की सभा के जारी निशाना साधा गया है। इन चार सीटों में से सिर्फ एक विधानसभा सीट मालपुरा– भाजपा, निवाई, टोंक और देवली-उनियारा सीट कांग्रेस के पास है।

वहीं अजमेर लोकसभा क्षेत्र की आठ में से सात विधानसभा क्षेत्रों को मोदी की सभा के जारी साधा गया है। इनमें से पिछली बार भाजपा ने 4 सीटें जीती थीं। बाकी की तीन में से किशनगढ़– निर्दलीय, अजमेर उत्तर– भाजपा, अजमेर दक्षिण– भाजपा, पुष्कर– भाजपा, नसीराबाद– भाजपा, मसूदा– कांग्रेस और केकड़ी सीट कांग्रेस के पास है। इसी प्रकार राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की आठ में से भाजपा ने सिर्फ दो सीट जीती थी। बाकी की तीन सीटों में से दो कांग्रेस और एक आरएलपी के पास है। ब्यावर– भाजपा, भीम– कांग्रेस, मेड़ता– आरएलपी, डेगाना– कांग्रेस और जैतारण भाजपा के पास है।

मोदी की सभा  नागौर लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ सीटों को ध्यान में रखकर रखी गई। पिछले चुनाव में  इस लोकसभा सीट पर भाजपा का कमलोर प्रदर्शन था। इन आठ में से जायल– कांग्रेस, नागौर– भाजपा, खींवसर– आरएलपी, डीडवाना– कांग्रेस, मकराना– भाजपा, परबतसर– कांग्रेस, नावां– कांग्रेस, लाडनूं– कांग्रेस के पास है।

पाली लोकसभा क्षेत्र की आठ में से तीन सीटों को मोदी की सभा के जारी  फोकस किया गया है। इनमें से पिछली बार दो सीटें भाजपा और  एक सीट पर निर्दलीय का कब्जा है। पाली– भाजपा, मारवाड़ जंक्शन– निर्दलीय (कांग्रेस को समर्थन) और सोजत– भाजपा के पास है। भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में से 7 सीटों पर भी मोदी को सभा असर डाल सकती है। पिछली बार इन सात में से 5 सीटें भाजपा ने जीती थी, जबकि दो सीटें कांग्रेस के कब्जे में हैं। मांडल– कांग्रेस, सहाड़ा– कांग्रेस, भीलवाड़ा– भाजपा, शाहपुरा– भाजपा, जहाजपुर– भाजपा, मांडलगढ़– भाजपा, आसींद– भाजपा के पास है।

नोट: अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें 

भारत के मुसलमानों का हाल दलितों जैसा; अमेरिका में बोले राहुल गांधी और फिर मच गया बवाल 

ये RAS बनेंगे अब IAS | यहां देखिए इनकी लिस्ट

राहुल गांधी के साथ मीटिंग में गहलोत-पायलट में सुलह, मिलकर लड़ेंगे चुनाव | तनातनी पर फिलहाल लगा विराम

दिल्ली में सड़क पर खौफनाक वारदात ‘साक्षी’ तड़पती रही और ‘साहिल’ चाकुओं से गोदता रहा… इससे भी मन नहीं भरा तो पत्थर से सिर कुचल दिया | इस वीडियो में देखिए पूरी घटना

इस सरकारी यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बम्पर भर्ती | देखिए डिटेल