ट्रिपल मर्डर से दहला जयपुर: मां और दो बच्चों की दिनदहाड़े हत्या | पहले गोली मारी; फिर चाकू से गोदा

जयपुर 

राजस्थान की राजधानी जयपुर बुधवार देर शाम को दिनदहाड़े ट्रिपलमर्डर की घटना से दहल गई। एक बदमाश ने घर में घुसकर एक महिला और उसके दो बच्चों को गोली मारकर हत्या कर दी और चाकुओं से गोद दिया। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भागता हुआ नजर आ रहा है। घटना मालवीय नगर थाना इलाके में झालाना स्थित  सीटू प्लाजा के सामने खटीकों के मोहल्ले की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई हैवारदात के समय महिला का पति घर पर नहीं था।

पुलिस के अनुसार घर की पहली मंजिल पर वारदात को अंजाम दिया गया। घर के भूतल पर महिला की नंद और सास रहती है। अभी यह साफ़ नहीं हो पाया है कि वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। मौके पर एफएसएल की टीम को भी मौके बुलाया गया है। जानकारी मिली है कि बदमाश ने पहले गोली चलाई गई, उसके बाद चाकू भी गोदे। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मृतक महिला का नाम सुमन बिष्ट बताया जा रहा है।  

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड निवासी लक्ष्मण सिंह विष्ट पिछले कई वर्षों से मालवीय नगर थाना इलाका के झालाना में रह रहा था। वह अपनी पत्नी सुमन, बेटा दिव्यांश और अभियंश के साथ रह रहा था। बुधवार की देर शाम घर के अंदर घुसकर अज्ञात बदमाश ने सुमन, दिव्यांश और अभियंश की हत्या कर दी. हत्या धारदार हथियार या गोली मारने से हुई इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटना को लेकर लक्ष्मण सिंह विष्ट से पूछताछ कर रही है।

मालवीय नगर थानेदार पूनम चौधरी ने बताया कि फायरिंग करने वाला बदमाश अज्ञात है और जांच चल रही है। महिला की उम्र 24 से 25 साल बताई जा रही है। दोनों बच्चों की उम्र तीन से चार साल है।  इस घटना के बाद जहां एक तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।  वहीं पुलिस के हाथ बस घटना स्थल पर गोली लगी है। पुलिस  के अनुसार जब इस बात की सूचना मिली तो उस दौरान महिला की सांस चल रही थी। लेकिन उसने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया है। बच्चों की मौत घर पर ही हो गई थी।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

UIT XEN के तीन ठिकानों पर एसीबी की रेड | आय से अधिक सम्पत्ति का मामला

चट्टानों का सीना चीर कर 17 दिन बाद बाहर निकाल लाए 41 जिंदगियां | इन तस्वीरों में देखिए कैसे पूरा हुआ यह रेस्क्यू ऑपरेशन

राजस्थान में अब एक ही दिन में होंगे सभी बार एसोसिएशन के चुनाव, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा  फैसला | जानिए पूरा मामला

मुस्लिमों को खुश करने के लिए सरकार ने लिया ये फैसला, हिंदू त्योहारों की छुट्टियां घटाई, मुस्लिम की बढ़ाई | भाजपा बोली ये स्टेट बन गया अब ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ…’

लीगल ऑफिसर के 236 पदों के लिए निकली भर्ती, यहां जानिए आवेदन का पूरा प्रोसेस

PNB मैनेजर ने सीबीएस सिस्टम से छेड़छाड़ कर किया सवा करोड़ का गबन | मां-पत्नी के नाम से बना डाली फर्जी FD