अपराध और समाज पर पत्रकारिता की पड़ताल | जयपुर में 31 जनवरी को असमानी की कार्यशाला, वरिष्ठ अधिकारी और अनुभवी पत्रकार होंगे शामिल

जयपुर में 31 जनवरी को असमानी द्वारा अपराध एवं सामाजिक सरोकार विषयक पत्रकारिता पर कार्यशाला। वरिष्ठ अधिकारी और अनुभवी पत्रकार मुख्य वक्ता के रूप में होंगे शामिल।

जयपुर 

तेज़ खबरों और वायरल कंटेंट के दौर में अपराध और सामाजिक सरोकारों पर जिम्मेदार पत्रकारिता को नए सिरे से समझने और परखने का मंच जयपुर में सजेगा। एसोसिएशन ऑफ़ स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ़ इंडिया (ASMANI) के तत्वावधान में 31 जनवरी, शनिवार को अपराध एवं सामाजिक सरोकार विषयक पत्रकारिता पर केंद्रित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

असमानी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता और कार्यक्रम संयोजक गोपाल शर्मा ने बताया कि यह कार्यशाला ओटीएस के सामने, जे.एल.एन. मार्ग स्थित कलानेरी में दोपहर 2 बजे से आयोजित होगी।

9 साल बाद इंसाफ की दस्तक | सरदार राव हत्याकांड में 3 को उम्रकैद, 6 को 10 साल की कठोर सजा; लॉरेंस बिश्नोई बरी

कार्यशाला के मुख्य अतिथि सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त राकेश शर्मा होंगे, जबकि मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी गोविंद पारीक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. गोवर्धन लाल शर्मा तथा वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

मैदान की पत्रकारिता से जुड़े अनुभव होंगे साझा

कार्यशाला को हरीश पाराशर, एश्वर्या प्रधान और मदन कलाल मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। सत्रों में अपराध रिपोर्टिंग की संवेदनशीलता, सामाजिक जिम्मेदारी, तथ्यों की पुष्टि और भाषा की मर्यादा जैसे अहम पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। इस बीच संगठन की महासचिव अमृता मौर्य ने बताया कि असमानी की सदस्यता नवीनीकरण प्रक्रिया जारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के. डी. चंदोला के अनुसार 25 जनवरी नवीनीकरण की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, इसके बाद यह प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।

असमानी की यह पहल छोटे और मध्यम समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकारों के लिए सीख, संवाद और आत्ममंथन का अवसर मानी जा रही है, जहां पत्रकारिता के मूल सरोकारों को नए संदर्भ में समझने की कोशिश होगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

कैबिनेट में बड़े फैसलों की बौछार | अशांत इलाकों में संपत्ति सौदों पर लगाम, एयरोस्पेस-डिफेन्स और सेमीकंडक्टर पर राजस्थान का मेगा दांव, जानिए और क्या हुए फैसले

सरकारी नौकरी वालों के लिए बड़ा तोहफा | एक ही वेतन खाते में बैंकिंग, बीमा और कार्ड की पूरी ताक़त, जानें क्या है पूरा पैकेज

रेलवे बोर्ड का नया आदेश, परिवार की परिभाषा बदली; माता-पिता के बाद भी बेटियों के नाम जारी रहेंगे ये ख़ास लाभ

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।