कर्तव्य से राष्ट्र निर्माण का संकल्प | महारानी जया कॉलेज में कर्तव्य बोध दिवस, शिक्षकों-विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

भरतपुर (Bharatpur) के महारानी श्री जया राजकीय महाविद्यालय (MSJ College) में कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन। शिक्षकों और विद्यार्थियों को नागरिक कर्तव्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया।

भरतपुर 

जब शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर कर्तव्य, चेतना और राष्ट्रबोध का माध्यम बनती है, तब ऐसे आयोजन समाज की दिशा तय करते हैं। गुरुवार को महारानी श्री जया राजकीय महाविद्यालय, भरतपुर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) (ABRSM) की स्थानीय इकाई द्वारा आयोजित कर्तव्य बोध दिवस ने यही संदेश दिया—अपने अधिकारों से पहले कर्तव्यों के प्रति सजग होने का आह्वान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि RSS के प्रांत संघ चालक (जयपुर प्रांत) महेंद्र सिंह मग्गो,  ने कहा कि संगठन द्वारा कर्तव्य बोध दिवस स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मध्य 12 से 23 जनवरी तक मनाया जाता है। इसका उद्देश्य शिक्षकों और शिक्षार्थियों को सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर समाज और राष्ट्र उत्थान के लिए प्रस्तावित पांच परिवर्तनों को रेखांकित करते हुए प्रत्येक व्यक्ति से समर्पण भाव से इस दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

9 साल बाद इंसाफ की दस्तक | सरदार राव हत्याकांड में 3 को उम्रकैद, 6 को 10 साल की कठोर सजा; लॉरेंस बिश्नोई बरी

विवेकानंद के विचार, आज के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक

जिला अध्यक्ष प्रो. राम किशोर उपाध्याय ने संगठन की कार्यनीति और गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर जीवन का लक्ष्य तय करने और कर्तव्य पथ पर चलने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रो. योगेंद्र कुमार भानु ने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि शिक्षक केवल कक्षा तक सीमित न रहकर समाज और राष्ट्र के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं, यही कर्तव्य बोध की वास्तविक भावना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सुनीता पांडे ने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे, तो सशक्त और विकसित भारत का निर्माण कोई दूर का सपना नहीं रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश जिला सचिव प्रो. राजेश सिंह ने डाला, जबकि आभार इकाई सह सचिव डॉ. देशमुख सिंह द्वारा व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्राध्यापकगण, एनसीसी-एनएसएस स्वयंसेवक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम एक सामूहिक वैचारिक संवाद का रूप ले सका।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

कैबिनेट में बड़े फैसलों की बौछार | अशांत इलाकों में संपत्ति सौदों पर लगाम, एयरोस्पेस-डिफेन्स और सेमीकंडक्टर पर राजस्थान का मेगा दांव, जानिए और क्या हुए फैसले

सरकारी नौकरी वालों के लिए बड़ा तोहफा | एक ही वेतन खाते में बैंकिंग, बीमा और कार्ड की पूरी ताक़त, जानें क्या है पूरा पैकेज

रेलवे बोर्ड का नया आदेश, परिवार की परिभाषा बदली; माता-पिता के बाद भी बेटियों के नाम जारी रहेंगे ये ख़ास लाभ

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।