यादवेंद्र मोहन शर्मा को ‘इमर्जिंग पीआर अवॉर्ड’ से नवाज़ा

जयपुर में नेशनल पब्लिक रिलेशंस डे पर PRSI ने यादवेंद्र मोहन शर्मा को 26 साल के योगदान के लिए ‘इमर्जिंग पब्लिक रिलेशंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया।

जयपुर 

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ़ इंडिया (PRSI) जयपुर चैप्टर ने नेशनल पब्लिक रिलेशंस डे के अवसर पर पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर में एक भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पोद्दार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत यादवेंद्र मोहन शर्मा को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए ‘इमर्जिंग पब्लिक रिलेशंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

मीठा हुआ फीका! चीनी से दूरी बढ़ा रहा देश | गुड़ की मिठास ने बदल दिया पूरा खेल

यह सम्मान यादवेंद्र मोहन शर्मा को देश के नामी अखबारों में विभिन्न राज्यों में पिछले 26 वर्षों के उनके व्यापक अनुभव और उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। उन्होंने सेल्स, मार्केटिंग, रेवेन्यू मैनेजमेंट के साथ-साथ पब्लिक रिलेशंस के क्षेत्र में लगातार प्रभावशाली योगदान दिया है।

यादवेंद्र मोहन शर्मा न सिर्फ अपने प्रोफेशनल कार्य के लिए जाने जाते हैं, बल्कि वे पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ़ इंडिया (PRSI) जयपुर चैप्टर के एक सक्रिय और सम्मानित सदस्य भी हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई और इसे पीआर क्षेत्र में काम कर रहे प्रोफेशनल्स के लिए प्रेरणादायक बताया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

चेन्नई में गरजा बयान, मोदी को ‘आतंकवादी’ कहकर खड़गे फंसे | देशभर में बवाल, BJP बोली—कांग्रेस माफी मांगे

चार मुक्तकों में जिंदगी का आईना

SGB निवेशकों के लिए सुनहरा मौका | RBI ने खोली एग्जिट विंडो, 200% से ज्यादा रिटर्न

100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।