हर घर महकेगी तुलसी की सुगंध | हरित ब्रज सोसायटी ने बांके बिहारी मंदिर पर बांटी सैकड़ों तुलसी पौध

भरतपुर 

कार्तिक मास की एकादशी के पावन पर्व पर हरित ब्रज सोसायटी ने “हर घर तुलसी अभियान” के तहत श्री बांके बिहारी जी मंदिर परिसर में तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

10 साल की मेहनत का चमत्कार: वैज्ञानिकों ने बनाई ‘यूनिवर्सल किडनी’| अब हर ब्लड ग्रुप को लग सकेगी एक ही किडनी, बचेंगी हजारों जिंदगियां

सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि हरित ब्रज सोसायटी वर्ष में दो बार इस पवित्र अभियान के तहत सैकड़ों तुलसी पौध श्रद्धालुओं को भेंट करती है, ताकि हर घर में आध्यात्मिकता और पर्यावरण का संतुलन बना रहे।

महासचिव सतेंद्र यादव ने तुलसी के रखरखाव व औषधीय गुणों की जानकारी दी और बताया कि तुलसी न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि जीवन रक्षक पौधा भी है।
वहीं संगठन मंत्री शीलम सिंह ने लोगों से सोसायटी से जुड़कर “हर घर तुलसी” मिशन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

एस.सी. पितलिया और कैप्टन सचिन मित्तल ने बताया कि आगामी दिनों में सोसायटी शहर की बस्तियों में जाकर तुलसी वितरण अभियान को और विस्तार देगी। इस मौके पर सुषमा गोयल और महेंद्र सोनी ने बताया कि इस बार तीन प्रकार की तुलसी — रामा, श्यामा और मरवा — के पौधों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में दीपक शर्मा, तुलसीराम शर्मा, टिंकू शर्मा, दीनदयाल, मुरारीलाल, मनोज तिवारी, रेखा यादव, निशा गोयल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

CBI के जाल में फंसा DIG | घर से 5 करोड़ कैश, डेढ़ KG सोना, हीरे, 22 बेशकीमती घड़ियां और 15 संपत्तियों के कागज बरामद

10 साल की मेहनत का चमत्कार: वैज्ञानिकों ने बनाई ‘यूनिवर्सल किडनी’| अब हर ब्लड ग्रुप को लग सकेगी एक ही किडनी, बचेंगी हजारों जिंदगियां

ट्रेलर-स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत | चार दोस्तों की जलती कार में थम गईं चीखें, मौत से जूझ रहा पांचवां दोस्त

स्वदेशी ‘Mappls’ ने दी Google Maps को चुनौती | मंत्री अश्विनी वैश्णव बोले– ‘Good features… Must Try’

‘रूल मत समझाइए मुझे सब पता है’– KBC में बच्चे की बदतमीज़ी से भड़के बिग बी के फैंस | बोले– ‘संस्कार भी कोई चीज होती है!’| देखें ये वीडियो

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें