5158वीं वंशोत्पत्ति पर महेश नवमी की गूंज | भगवान महेश की भक्ति से लेकर बेटी बचाओ के नाटक तक, भरतपुर  में उमड़ा माहेश्वरी समाज

भरतपुर 

युधिष्ठिर संवत 5167, विक्रम संवत 2082 की ज्येष्ठ शुक्ल नवमी को माहेश्वरी समाज ने 5158वां वंशोत्पत्ति दिवस यानी महेश नवमी को अभूतपूर्व धूमधाम और श्रद्धा से मनाया। यह तीन दिवसीय आयोजन 4 जून 2025 को होटल ओम कॉम्प्लेक्स  एवं माहेश्वरी कुंज, नीम दा गेट पर आयोजित हुआ, जिसमें धर्म, संस्कृति, समाजसेवा और गौरव का संगम देखने को मिला।

पूजन से प्रारंभ, जय महेश के उद्घोष से समापन

प्रात: 8 बजे समाज भवन में भगवान महेश और माता पार्वती की पूजा, वंदना और रुद्राभिषेक के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संध्या 5:30 बजे होटल ओम कॉम्प्लेक्स में मुख्य समारोह का आगाज़ हुआ जिसकी अध्यक्षता दिल्ली से पधारे मुख्य अतिथि श्री सुभाष चंद माहेश्वरी ने की। विशिष्ट अतिथि श्री रमेश चंद खटोड़ (अलवर) रहे।

मंचासीन पदाधिकारियों ने भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। श्री रामकुमार माहेश्वरी की गणेश वंदना के पश्चात श्रीमती गुंजन, प्रीती और रचना ने पारंपरिक महेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद सभी समाजबंधुओं द्वारा रुद्राष्टक का सामूहिक पाठ किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने बताया कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कनिष्क प्रथम और सान्वी द्वितीय रहीं। डांस ग्रुप A में प्रियांशी माहेश्वरी प्रथम रहीं, जबकि ग्रुप B में दर्शना काबरा प्रथम, रेयांश और सान्वी को संयुक्त द्वितीय स्थान मिला।

मुकेश, ललिता, श्वेता और सुमन माहेश्वरी ने एक मार्मिक लघु नाटक के माध्यम से ‘बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ’ का संदेश दिया। वहीं शशि, आरती, भावना, उषा, गुंजन, मनीषा, प्रीती, रचना, श्वेता, पुष्पलता, सलोनी, मोहिनी, दीप्ति, समृद्धि और अंकिता ने भक्ति नृत्य और भजनों से माहौल को भक्तिमय कर दिया।

सम्मान और सराहना का भावपूर्ण क्षण
वरिष्ठ दंपती लक्ष्मीनारायण व श्रीमती उषा माहेश्वरी को शाल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि सुभाष माहेश्वरी, राजकिशोर और रेखा माहेश्वरी ने सम्मानित किया। डॉ. गौरव दीक्षित और कंपाउंडर देवेंद्र सिंह को माहेश्वरी धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु प्रहलाद माहेश्वरी द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही ललित कौशिक (ललित होम्योट्रेडर्स) का सहयोग हेतु अभिनंदन किया गया।

निर्णायकगण वंदना खंडेलवाल, रिंकी शर्मा और अंजलि कौशिक को ओ.पी. माहेश्वरी ने स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद दिया।

समाज सेवा और संस्कारों की सीख
महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी ने समाज की गतिविधियों पर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रहलाद माहेश्वरी ने धर्मार्थ चिकित्सालय की प्रगति बताई। संरक्षक मोहनलाल माहेश्वरी ने बच्चों को गीता-रामायण पढ़ने और आय का दशांश दान करने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि रमेश चंद खटोड़ ने समाज में फैली कुरीतियों को त्यागने और IAS मिशन 100 के तहत शैक्षणिक और आर्थिक सहायता प्राप्त करने की बात कही।

विशेष आमंत्रितों को मिला सम्मान
कार्यक्रम में वैश्य समाज के अनिल लोहिया, सुमनेश गुप्ता और अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के अनुराग गर्ग का अभिनंदन हुआ। साथ ही नारद न्यूज़ के रविंद्र मोहन और समाचार बीच बाज़ार के प्रमोद शर्मा को भी मंच से सम्मानित किया गया।

टीना माहेश्वरी, अशोक काबरा और लक्ष्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं और उपहार दिए गए।

संयोजन और समापन
कार्यक्रम के संयोजक ललित माहेश्वरी और उनकी टीम योगेश, ईश्वर और रूपेश को पटका पहनाकर आभार व्यक्त किया गया। संचालन श्री लक्ष्मीनारायण माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम का समापन जय महेश के उद्घोष और सहभोज के साथ देर रात तक उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

हिमाचल में अब इलाज मुफ्त नहीं | सरकारी अस्पतालों में खत्म हुई फ्री ओपीडी, पर्ची और टेस्ट के लिए देना होगा शुल्क

‘मां बनना सज़ा नहीं’ | मातृत्व अवकाश पर वेतनमान रोकना असंवैधानिक: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सुबह-सुबह मौत बरसी: निर्माणाधीन मकान पर गिरी हाई वोल्टेज लाइन | मां, बेटी और दामाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत, युवती गंभीर

जयपुर-दिल्ली डबल डेकर सहित ये ट्रेनें इन आठ दिनों रहेंगी रद्द, जानिए वजह

अब इंतज़ार खत्म; जून में दौड़ेगी आगरा-जयपुर वंदे भारत | टूरिज्म और व्यापार को मिलेगा बूस्ट | जानें क्या रहेगा इसका टाइम

ये शहर न होता तो …

एक दिन से चूके थे… अब सरकार ने वही दिन बना दिया जैकपॉट, कर्मचारियों के लिए सरकार ने जारी कर दिया ये आदेश

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें