दौसा में वन विभाग ने शुरू किया वन्य जीव सप्ताह

दौसा 

वन विभाग दौसा  द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से वन्य जीव सप्ताह का प्रारंभ नीलकंठ स्थित किला सागर मैदान से किया गया। 8 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले इस सप्ताह के तहत वन और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए आम नागरिकों में जागरूक किया जाएगा।

CM अशोक गहलोत ने फिर डाली गुगली तो सियासत में बढ़ गई जोरदार हलचल; बोले- सर्वे करवा लेते तो पता चल जाता कि किसकी अगुवाई में सरकार रिपीट होती

जिला वन अधिकारी वी केतन कुमार ने कार्यक्रम का प्रारंभ जिला सागर मैदान के नीलकंठ पार्टी के नीचे जंगल की ट्रेकिंग के साथ प्रारंभ किया। ट्रैकिंग के दौरान वन्य जीवन से संबंधित स्थानों एवं विभिन्न वनस्पतियों का ज्ञान वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा स्काउट के बच्चों को बताया।

 वी केतन कुमार ने इस मौके पर कहा कि वन्य जीव हमारे मित्र हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। स्काउट प्रभारी संजीव कुमार रावत ने बताया कि वन्य जीव सप्ताह का मुख्य उद्देश्य वर्तमान परिस्थितियों में वन्यजीवों एवं वनस्पतियों के बचाव से पृथ्वी के जीव जंतुओं के जीवन को संतुलित किया जाना है।

कार्यक्रम प्रभारी देवी सिंह कोली वनपाल दौसा  ने बताया कि वन्यजीवों के बारे में हमें जानकारी होना अति आवश्यक है। उन्होंने वन्य जीव सप्ताह में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा वन्य जीव ट्रैकिंग के संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई।

कार्यक्रम में सहायक वनपाल सोहन लाल बैरवा, वन संरक्षक प्रमिला चौहान, रामप्रसाद मीणा, हरि सिंह गुर्जर, मुकेश मीणा तथा अन्य स्काउट गाइड शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में वन विभाग दौसा द्वारा अल्पाहार दिया गया। देवी सिंह कोली ने धन्यवाद दिया।

CM अशोक गहलोत ने फिर डाली गुगली तो सियासत में बढ़ गई जोरदार हलचल; बोले- सर्वे करवा लेते तो पता चल जाता कि किसकी अगुवाई में सरकार रिपीट होती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 46,500 पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट हुई फिक्स, जानिए कब होगी

हल्के में लेने की गलती न करें कब्ज़ को, जानिए इसकी वजह और निदान

सीएम पर संशय: माफीनामे के बाद गहलोत रहें या जाएं, पर तलवार की धार पर ही चलेगी सरकार | बड़ा सवाल; क्या राजस्थान में अब बिखर जाएगी कांग्रेस

कार में पीछे बैठने वालों को भी अब बांधनी होगी सीट बेल्ट, आदेश जारी, इस डेट से लागू होगा ये नियम वरना भरना होगा जुर्माना