दौसा में भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज, जिले में सवा लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

दौसा 

दौसा में भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व सदस्यता अभियान संभाग प्रभारी ओमप्रकाश भड़ाना, प्रदेश मंत्री श्रीमती नीलम गुर्जर और जिला अध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा ने किया। अभियान के तहत जिले में सवा लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व सदस्यता अभियान संभाग प्रभारी ओमप्रकाश भड़ाना ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत पूरे प्रदेश में मिस्ड कॉल, आईवीआरएस, वेबसाईट, क्यूआर कोड के माध्यम से आमजन भाजपा की सदस्यता लें सकेंगे। यह सदस्यता अभियान 18 से 30 अगस्त तक बाजार, चौराहे, गली, मोहल्ला, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र, मंण्डलों में सार्वजनिक शिविर लगाकर चलाया जाएगा।

भड़ाना ने बताया कि भाजपा बूथ समिति द्वारा प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 सदस्य शहरी क्षेत्र में और 100 सदस्य ग्रामीण क्षेत्र में बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा कोचिंग, छात्रावास, कॉलेज के बाहर कैंप लगाकर भाजपा सदस्यता अभियान कराएंगे।

भड़ाना ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100 यूथ आईकॉन को जोड़कर भाजपा सदस्य बनेंगे। महिला मोर्चा द्वारा प्रत्येक शक्ति केंद्र पर 200 महिला सदस्य बनाई जाएंगी। एससी, एसटी मोर्चा  द्वारा प्रत्येक शक्ति केंद्र पर  200 सदस्य बनाए जाएंगे। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पंचायत समिति, मंडी, कोऑपरेटिव सोसाइटी के बाहर कैंप लगाकर व प्रत्येक  ग्राम पंचायत से 100 सदस्य बनाए जाएंगे। भाजपा के प्रकोष्ठों द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सदस्य बनाए जाएंगे। मंडल  स्तर पर 100 उत्कृष्ट किसानों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी।

पार्टी के दौसा जिलाध्यक्ष डा. प्रभुदयाल शर्मा ने बताया कि दौसा जिले में सदस्यता अभियान का लक्ष्य 1 लाख 25 हजार  से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने और पार्टी की रीति नीति से परिचित करवाने का रखा गया है। इस दौरान  लक्ष्य बनाकर आमजन और नव युवा मतदाताओं को भी सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी।

पत्रकार वार्ता से पूर्व भाजपा सदस्यता अभियान संभाग प्रभारी ओमप्रकाश भडाणा व  प्रदेश मंत्री  श्रीमती नीलम गुर्जर का दुपट्टा पहनाकर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेंद्र चांदा, महेंद्र तिवारी, महावीर डोई ने स्वागत किया।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

छत्तीसगढ़ की 21 सीटों पर भाजपा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, CM बघेल के खिलाफ इनको मैदान में उतारा

विधानसभा चुनाव-2023: भाजपा ने MP में जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखिए लिस्ट

राजस्थान में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति और संकल्प समिति का ऐलान, पंचारिया को मिली कमान, वसुंधरा राजे को नहीं मिली अहमियत | यहां देखिए पूरी लिस्ट

दिल्ली में I.N.D.I.A. गठबंधन में दरार! सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस | APP ने कह दी फिर ये चुभने वाली बात

गुस्साए जज ने पत्नी को गोली से उड़ाया, घर से बरामद हुईं 47 बंदूक और 26 हजार राउंड गोला-बारूद | हत्या की वजह जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

अटल जी; अटल थे, अटल हैं, अटल ही रहेंगे…