राजस्थान में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति और संकल्प समिति का ऐलान, पंचारिया को मिली कमान, वसुंधरा राजे को नहीं मिली अहमियत | यहां देखिए पूरी लिस्ट

जयपुर 

राजस्थान में आगामी विधान सभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक के बाद गुरूवार को दूसरे दिन ही प्रदेश संकल्प समिति और प्रदेश चुनाव समिति  का ऐलान कर दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान इसकी घोषणा की। इन दोनों ही समितियों में वसुंधरा राजे को कोई अहमियत नहीं दी गई है।

राजस्थान में देर रात फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 119 RAS के ट्रांसफर | विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार सहित कई जिला परिषद के CEO बदले, विद्युत वितरण कंपनियों में भी लगे नए अफसर | यहां देखिए पूरी लिस्ट

राज्यसभा के पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का चेयरमैन बनाया गया है। जबकि संकल्प समिति (मेनिफेस्टो) के संयोजक केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे लेकिन  वसुंधरा राजे को किसी भी कमेटी में जगह नहीं दी गई है। इस समिति में राजयसभा सदस्य डा. किरोड़ी लाला मीना सहसंयोजक होंगे। अलका गुर्जर, राव राजेंद्र सिंह, सुभाष महरिया, प्रभु लाल सैनी एवं राखी राठौड़ को भी सह संयोजक नियुक्त किया गया है

ये है प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति
बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की गई है। समिति में पूर्व सांसद और प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया उपाध्यक्ष, ओंकार सिंह लखावत सह संयोजक, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सह संयोजक, भजनलाल शर्मा सह संयोजक, दामोदर अग्रवाल सह संयोजक, सीएम मीणा सह संयोजक, कन्हैया लाल बैरवाल को सह संयोजक बनाया गया है। जबकि राजेंद्र सिंह शेखवात, प्रमोद वशिष्ठ, शंकर अग्रवाल, आनंद शर्मा, पंकज गुप्ता, निर्मल वर्मा, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, सुनील कोठारी, हीरेंद्र कौशिक, धनराज सोलंकी, निर्मल नाहटा, अभिषेक रावत, अपूर्वा सिंह और स्नेहा कांबोज को सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश संकल्प पत्र समिति में इन्हें किया शामिल
प्रदेश संकल्प पत्र समिति का संयोजक केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को बनाया गया है। जबकि किरोड़ी लाल मीना, घनश्याम तिवाड़ी, अलका गुर्जर, सुभाष महरिया, राव राजेंद्र सिंह, प्रभुलाल सैनी और राखी राठौड़ को सह संयोजक बनाया गया है। सुशील कटारा, हिमांशु शर्मा, अशोक रामदास अग्रवाल, रतनलाल गाडरी, रागोपाल सुधार, प्रभु धोबी, मोहन नाई, जसवंत विश्नोई, खेमराज देसाई, अशोक वर्मा, सीएम मीणा, ममता शर्मा, प्रकाश माली, श्याम सिंह चौहान, मनन चतुर्वेदी, जसबीर सिंह और एसएस अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया है।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

तीन रेलकर्मी सस्पेंड, चार की खत्म की SRI सदस्यता, कार्यकारिणी भी भंग | जानिए वजह

राजस्थान में देर रात फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 119 RAS के ट्रांसफर | विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार सहित कई जिला परिषद के CEO बदले, विद्युत वितरण कंपनियों में भी लगे नए अफसर | यहां देखिए पूरी लिस्ट

दिल्ली में I.N.D.I.A. गठबंधन में दरार! सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस | APP ने कह दी फिर ये चुभने वाली बात

गुस्साए जज ने पत्नी को गोली से उड़ाया, घर से बरामद हुईं 47 बंदूक और 26 हजार राउंड गोला-बारूद | हत्या की वजह जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

अब कोर्ट में नहीं होगा महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल, CJI ने जारी की हैण्ड बुक | आप भी जानिए कैसे शब्दों को माना गया गलत

सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक, नोटिस जारी | 200 घरों को तोड़कर बननी है रेलवे लाइन

अटल जी; अटल थे, अटल हैं, अटल ही रहेंगे…