प्रिंसिपल और शिक्षक घूस लेते हुए गिरफ्तार | इंटर्न को सर्टिफिकेट देने के एवज में मांग रहे थे

जोधपुर 

एसीबी ने जोधपुर में मथानिया के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक को रिश्वत लेते हुए शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बीएड इंटरशिप प्रमाण पत्र देने के एवज में रिश्वत मांगी थी।

गिरफ्तार प्रिंसिपल का नाम बालसमंद निवासी मनोहर सिंह और शिक्षक का नाम सीकर के दातारामगढ निवासी सांवरमल पुत्र फलचंद है और दोनों राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुधार ढाणा मथानिया में नियुक्त हैं। एसीबी के पास शिकायत आई थी कि बीएड इंटरशिप प्रमाण पत्र देने के एवज में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मथानिकया के प्रिंसिपल मनोहर सिंह दो हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।

इस पर उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र महावर के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया गया जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद ACB की टीम ने उनको आज दो हजार की रिश्वत लिए हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

छत्तीसगढ़ की 21 सीटों पर भाजपा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, CM बघेल के खिलाफ इनको मैदान में उतारा

विधानसभा चुनाव-2023: भाजपा ने MP में जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखिए लिस्ट

राजस्थान में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति और संकल्प समिति का ऐलान, पंचारिया को मिली कमान, वसुंधरा राजे को नहीं मिली अहमियत | यहां देखिए पूरी लिस्ट

दिल्ली में I.N.D.I.A. गठबंधन में दरार! सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस | APP ने कह दी फिर ये चुभने वाली बात

गुस्साए जज ने पत्नी को गोली से उड़ाया, घर से बरामद हुईं 47 बंदूक और 26 हजार राउंड गोला-बारूद | हत्या की वजह जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

अटल जी; अटल थे, अटल हैं, अटल ही रहेंगे…