भाजपा ने दौसा में लगाया गहलोत सरकार के खिलाफ ‘फेल इनफार्मेशन रिपोर्ट कैंप’

दौसा 

भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के तहत  दौसा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ शहर के गांधी तिराहे के पास रोडवेज बस स्टैंड पर एफ.आई.आर. (फेल इनफार्मेशन रिपोर्ट) कैंप लगाया और विरोध प्रदर्शन किया। एफआईआर कैंप पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ.प्रभु दयाल शर्मा व पूर्व विधायक शंकर शर्मा के नेतृत्व में प्रातः 10:00 बजे से शुरू हुआ और दोपहर 2:00 बजे तक संचालित किया गया।

मुलाकात…

अभियान के दौसा विधानसभा क्षेत्र संयोजक  मेहन्द्र तिवाड़ी ने बताया कि कैंप में आम जनता द्वारा सड़क, बिजली, पानी व बिजली कटौती की समस्या प्रमुखता से सामने आई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा दौसा शहर में घूम-घूम कर कांग्रेस सरकार का फेल कार्ड आमजन को वितरित किया व गाड़ियों पर स्टीकर  पोस्टर चिपकाए।

दौसा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि दौसा क्षेत्र की आम जनता से प्राप्त शिकायतें कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को यह बताने के लिए पर्याप्त हैं  किइस शासन में आमजनता  मूलभूत सुविधाओं के के लिए भी कैसी तरस रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि साढ़े चार साल में गहलोत सरकार ने जनता से किए चुनावी वायदों को पूरा नही किया। अब सिर्फ चुनाव जीतने के लिए लुभावनी घोषणाएं करने में लगी है।

पूर्व विधायक शंकर शर्मा ने कार्यकर्ताओं व आमजन को सम्बोधित करते हुए मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के साथ विधानसभा में हुई घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए कलंक बताया। उन्होंने  मांग की है कि गुढ़ा की लाल डायरी को आमजनता के सामने सार्वजनिक किया जाए ताकि कांग्रेस सरकार के मंत्रियों की हकीकत सामने आ सके। पूर्व विधायक ने बताया कि  एफ.आई.आर कैंप में दौसा क्षेत्र की आम जनता व पीड़ित  लोगों ने एक हजार से अधिक शिकायत दर्ज कराई। पूर्व विधायक शर्मा  ने कहा कि भाजपा की ओर  से प्रतिदिन कांग्रेस  सरकार व कांग्रेस की ओर  से किए गए भ्रष्टाचार को उजागर किया जा रहा है। एक अगस्त को जयपुर चलकर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार के खिलाफ घेराव में शामिल होकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष घमंडी मीणा ने बताया कि अभी यह अभियान शुरू हुआ हुए है। हम इन कैंपों को डेमो के रूप में भी लगा रहे हैं। इनमें शिकायतें आना शुरू हो गई हैं। इन शिकायतों का डाटा कलेक्ट करेंगे और एक साथ जवाब देंगे और आम जनता के बीच जाकर यह बताएंगे कि जो सरकार आमजन को मूलभूत सुविधा सड़क, बिजली, पानी नहीं दे पा रही है और अपराध रोकथाम में भी फेल है। उसे शासन में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। मीणा ने कहा कि सरकार पूरे 5 साल के लिए बनी थी, न कि 6 महीने के लिए। साढ़े 4 साल सरकार सोती रही और अचानक उन्हें योजनाओं की याद आने लगी है।

कैंप प्रदर्शन में  अभियान के जिला संयोजक राजेंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, किरण डोरिया, मंजू लता जाटव, उर्मिला जोशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, संतोष कंवर, सुरेश घोसी, विपिन जैन, बनवारी चंदेल, विशनसिंह  खेरवाल, रोहिताश मीणा, नासिर खान, नरेंद्र सोती, रवि लक्षकार, नरेंद्र बोहरा, जसवंत बेनीवाल, अशोक बनियाना, रामप्रसाद गुर्जर, अशोक सेन, रामलाल बापी, रितेश पारीक, मदन गुर्जर ढिगारिया, तेज सिंह राजावत, किशोरीलाल भाकरी, मुकेश द्वारपुरा, सरोज मीणा, सीता गुप्ता, पूजा छाबड़ा, सुमित्रा चौधरी सीमा प्रजापत, भागोती देवी सहित भाजपा जिला प्रवक्ता बाबूलाल जैमन भी उपस्थित थे।

‘नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

मुलाकात…