भरतपुर
रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय, भरतपुर (Bharatpur) (राजस्थान) में मंगलवार को जिला निर्वाचन विभाग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
इस दौरान सहायक प्रोग्रामर श्री जय सारस्वत ने छात्राओं को गणना प्रपत्र को ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान आने वाली तकनीकी चुनौतियों पर भी उपयोगी मार्गदर्शन दिया और छात्राओं को मतदाता पहचान पत्र ऑनलाइन बनवाने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर अकादमिक प्रभारी डॉ. करूणा गौर, डॉ. निशा गोयल, डॉ. अलका गोयल, डॉ. दीप्ति अग्रवाल, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. सरोज, श्रीमती साधना शर्मा, दीवान सिंह, जयराम, सुश्री निधि तथा सुश्री अंशुलता बंसल सहित बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।
प्रशिक्षण में प्रोग्रामर आकाश ने भी सहयोग प्रदान किया और छात्राओं के गणना प्रपत्र को ऑनलाइन लिंक करवाने में तकनीकी सहायता दी।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
बिहार एग्जिट पोल में महागठबंधन को बड़ा झटका, NDA की बहार | जानिए किस सर्वे में किसका क्या हाल
IAS कपल की कुर्सी से बेडरूम तक जंग | ‘कैडर के लिए शादी, फिर अफेयर और प्रताड़ना’ केस दर्ज
अब चांदी पर भी मिलेगा लोन | RBI ने जारी किए नए नियम, इस डेट से होगा लागू
3 लाख की रिश्वत डील का भंडाफोड़ | ACB ने नारकोटिक्स इंस्पेक्टर के दलाल को पकड़ा, अधिकारी फरार
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
