सीकर
राजस्थान (Rajasthan) के सीकर (Sikar) जिले के श्रीमाधोपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता (JEN) संदीप द्विवेदी को ₹2500 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, जेईएन ने प्रधानमंत्री घर सूर्य योजना के तहत सोलर मीटर जारी करने के एवज में 2,500 रुपये की घूस मांगी थी। शिकायतकर्ता ने इस बाबत एसीबी सीकर कार्यालय में रिपोर्ट दी थी।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार ने शिकायत की सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय प्लान के अनुसार, शिकायतकर्ता बस्सी स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचा और जेईएन को 2,500 रुपये दिए। जैसे ही जेईएन ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, एसीबी टीम ने मौके पर धावा बोल दिया और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी संदीप द्विवेदी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इससे पहले भी ऐसी कोई अवैध वसूली तो नहीं की।
इस कार्रवाई से श्रीमाधोपुर व बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। आमजन में भी एसीबी की इस कार्रवाई की जोरदार चर्चा है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
बिहार एग्जिट पोल में महागठबंधन को बड़ा झटका, NDA की बहार | जानिए किस सर्वे में किसका क्या हाल
IAS कपल की कुर्सी से बेडरूम तक जंग | ‘कैडर के लिए शादी, फिर अफेयर और प्रताड़ना’ केस दर्ज
अब चांदी पर भी मिलेगा लोन | RBI ने जारी किए नए नियम, इस डेट से होगा लागू
3 लाख की रिश्वत डील का भंडाफोड़ | ACB ने नारकोटिक्स इंस्पेक्टर के दलाल को पकड़ा, अधिकारी फरार
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
