भरतपुर: ससुराल में झगड़ों से परेशान महिला ने पीया तेजाब, मौत

भरतपुर 

भरतपुर जिले में एक महिला ने तेजाब पीकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की वजह गृह क्लेश बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने महिला के पीहर पक्ष को घटना की सूचना दे दी है।

प्रदेश के इन जिलों में खुलेंगे नवीन उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय और थाने, 249 पदों का सृजन | 918 थानों में आईटी प्रशिक्षित कांस्टेबलों की भी होगी नियुक्ति

सुसाइड की यह घटना कुम्हेर थाना इलाके के गांव अमोरा की है। जहां विवाहित ने गृह क्लेश से तंग आकर तेज़ाब पी लिया। महिला की पहचान उमा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उमा का अपने  पति प्रेम प्रकाश और उसके परिजनों से झगड़ा होता रहता था। जिससे उमा काफी परेशान थी। गुरुवार रात प्रेम प्रकाश छत पर सो रहा था और उमा अकेली अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उमा ने तेज़ाब पी लिया। तेज़ाब पीने के बाद जब उमा चिल्लाने लगी तो प्रेम प्रकाश और उसके परिजन उमा के कमरे में पहुंचे। उमा को पति आरबीएम अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टर ने उमा को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने महिला के पीहर पक्ष को घटना की सूचना दे दी है। पीहर इलाहाबाद  है। पीहर पक्ष के पहुंचने के बाद ही उमा के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। उमा की शादी प्रेम प्रकाश से 25 नवंबर, 2022 को हुई थी। प्रेम प्रकाश की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है।

नोट: अपने मोबाइल पर  नई हवा’ की  खबरें  नि:शुल्क और नियमित प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

प्रदेश के इन जिलों में खुलेंगे नवीन उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय और थाने, 249 पदों का सृजन | 918 थानों में आईटी प्रशिक्षित कांस्टेबलों की भी होगी नियुक्ति

प्रदेश में खुलेंगे 5 लोक अभियोजक कार्यालय

सहायक अभियोजक अधिकारी सहित अब इन विभागों के अराजपत्रित पद हुए राजपत्रित, सरकार ने दी मंजूरी

मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दो साल की सजा बरकरार, नहीं लड़ पाएंगे 2024 का चुनाव  | कोर्ट ने की राहुल के खिलाफ ये कठोर टिप्पणियां

सात राज्यों को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, SC कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश | ये है उनकी लिस्ट

लूट की अजीब वारदात: बदमाश ने बैंक मैनेजर को पर्ची थमाई और लूट ले गया 24 लाख कैश | अकेला था, आराम से आया और आराम से चला गया, हथियार भी नहीं था

प्रदेश के 10 सरकारी कॉलेज स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत, नवीन विषयों के संचालन के लिए 26 पद स्वीकृत | देखिए लिस्ट

Good News: राजस्थान में इन कार्मिकों/ पेंशनर्स का बढ़ा महंगाई भत्ता, अब DA हो गया इतना

Good News: जारी हुए AICPI के आकंड़े, कर्मचारियों का DA बढ़कर हो जाएगा अब इतना | अन्य भत्ते की दरें भी होंगी संशोधित