‘लाल-पीले निशानों से डराना बंद करो’ | भरतपुर में व्यापारियों का बिगुल, 6 मई से काले झंडे—10 को ‘सदबुद्धि यज्ञ’, 26 को बंद की चेतावनी

भरतपुर (Bharatpur) में सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों का गुस्सा फूटा। 6 मई से काले झंडे, 10 को सदबुद्धि यज्ञ और 26 मई को बंद की चेतावनी दी गई।

भरतपुर। सड़क चौड़ीकरण और भूमि अधिग्रहण को लेकर अब व्यापारियों का धैर्य जवाब देता दिख रहा है। भरतपुर जिला व्यापार महासंघ की संघर्ष समिति की बैठक में प्रशासन पर वादाखिलाफी के आरोपों के बीच बड़ा आंदोलन खड़ा करने का ऐलान कर दिया गया।

‘मैं क्यों इस्तीफा दूं जब मैं हारी ही नहीं तो’ | हार के बाद भी संवैधानिक व्यवस्था को चुनौती देती ममता बोलीं-‘चुनाव हारे नहीं, हमें हराया गया’ | बंगाल नतीजों पर टकराव तेज

संयोजक विष्णु जैन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने तीखे शब्दों में कहा कि 6 अप्रैल को रैली स्थगित करवाते समय शासन-प्रशासन और सत्ताधारी नेताओं ने भरोसा दिलाया था कि हर क्षेत्र में सड़क चौड़ाई और भूमि अधिग्रहण का फैसला व्यापारियों और आमजन से चर्चा कर सहमति से होगा। लेकिन हकीकत यह रही कि सिर्फ रेडकास सर्किल से मुरली प्लाजा तक ही 24 मीटर चौड़ाई पर सहमति बनी, बाकी क्षेत्रों में राठौरी कार्रवाई जारी है।

न बातचीत, न जानकारी… सिर्फ डर का माहौल

व्यापारियों का आरोप है कि न तो उन्हें वार्ता के लिए बुलाया गया, न ही स्पष्ट किया गया कि सड़क आखिर कितनी चौड़ी होगी।
“बस लाल-पीले निशान लगाकर डर फैलाया जा रहा है”—बैठक में यह बात बार-बार गूंजी।
पीड़ित क्षेत्रवासियों के विरोध के बावजूद अधिकारियों पर “सिर्फ बहलाने” का आरोप लगाया गया।

आंदोलन की टाइमलाइन तय—सीधा अल्टीमेटम

बैठक में सर्वसम्मति से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया:

  • 6 मई से प्रभावित क्षेत्रों में काले झंडे लगाए जाएंगे
  • 10 मई को लक्ष्मण मंदिर चौक पर सदबुद्धि यज्ञ
  • इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज

जिला महामंत्री विपुल शर्मा ने साफ चेतावनी दी कि अगर प्रशासन नहीं जागा तो 26 मई—जब भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होंगे—उस दिन भरतपुर बंद का आह्वान किया जा सकता है।

अनशन तक जाने की चेतावनी

कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र गोयल, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश बजाज, मंत्री मनेष मेहरा, ऑटोमोबाइल अध्यक्ष मोहन चंद सिंघल, निरंजन मित्तल और विनोद चौटाला सहित अन्य पदाधिकारियों ने एकजुट होकर आंदोलन को आगे बढ़ाने और जरूरत पड़ी तो अनशन पर बैठने की बात कही।

विपुल शर्मा ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों से आए व्यापारियों और आमजन की टोलियां बनाकर काले झंडे लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बड़ी संख्या में जुटे व्यापारी, बढ़ता गुस्सा

बैठक में गुलराज कटारा, बंटी व्यास, रामेश्वरी सैनी (पार्षद), देवेन्द्र सोलंकी, हाकिम सिंह, योगेश फौजदार, दिनेश, संजय बंसल, जय प्रकाश, मुकेश अग्रवाल, राजेन्द्र गोयल, राकेश कुमार, ब्रजभूषण सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बचपन में डायबिटीज पर ‘नेशनल एक्शन प्लान’: हर बच्चे की स्क्रीनिंग, फ्री इलाज का वादा | 4T फॉर्मूला से होगी जल्दी पहचान, देशभर में लागू होगा नया सिस्टम

अब टोल पर नहीं लगेगा ब्रेक: देश का पहला ‘बिना बैरियर’ सिस्टम लॉन्च | गाड़ी दौड़ेगी, पैसा अपने आप कटेगा

गाड़ियां अब करेंगी ‘बात’ और सड़क देगी पहले ही खतरे का अलर्ट | V2X टेक्नोलॉजी से बदलने वाला है भारत का ड्राइविंग सिस्टम

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें