अलवर में ACB की बड़ी कार्रवाई, PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कृष्ण अवतार गुप्ता 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। 40 हजार की डील पर हो रहा था NOC का खेल।
अलवर। राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अलवर में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंजीनियर कृष्ण अवतार गुप्ता 40 हजार रुपये की डील के तहत परिवादी को लगातार परेशान कर रहा था।
मामला सामने आने पर परिवादी ने ACB चौकी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद टीम ने पूरी प्लानिंग के साथ ट्रैप बिछाया। कार्रवाई के दौरान इंजीनियर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
ACB के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी के बड़े भाई के बेटे के नाम HPCL का पेट्रोल पंप स्टेट हाईवे-44 पर स्थापित होना था, जिसके लिए LOI जारी हो चुकी थी। इस पेट्रोल पंप के लिए NOC जारी करने के बदले इंजीनियर कृष्ण अवतार गुप्ता 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
शिकायत के बाद 1 मई को ACB ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें पहले ही 10 हजार रुपये रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और दूसरी किस्त के रूप में 25 हजार रुपये लेते हुए इंजीनियर को दबोच लिया।
अब ACB की टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे खेल में और कौन-कौन शामिल है। साथ ही, इंजीनियर के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की तैयारी की जा रही है।
यह कार्रवाई एक बार फिर यह संदेश देती है कि रिश्वतखोरी के खिलाफ एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
