भीलवाड़ा (Bhilwara) में ACB ने PWD के अधिशासी अभियंता और दो ठेकेदारों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से 4.04 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
भीलवाड़ा। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) शाहपुरा के अधिशासी अभियंता को दो ठेकेदारों के साथ रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 4 लाख 4 हजार रुपये नकद बरामद हुए, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।
टेंडर और बिल के बदले ‘रेट फिक्स’
ACB की प्रथम चौकी को जयपुर मुख्यालय से सूचना मिली थी कि अधिशासी अभियंता शहजाद मोहम्मद टेंडर जारी करने और बिल भुगतान के बदले ठेकेदारों से रिश्वत मांग रहा है।
सूचना में यह भी सामने आया कि यह रकम वह अधीक्षण अभियंता खेमचंद मीणा के लिए भी इकट्ठा कर रहा था।
सर्विलांस के बाद जाल बिछा, मौके पर दबोचे गए
सूचना की पुष्टि के लिए ACB ने गुप्त निगरानी शुरू की और संबंधित मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लिया। आरोपों की पुष्टि होते ही टीम ने प्लानिंग के साथ जाल बिछाया।
मंगलवार को भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में जैसे ही रिश्वत का लेन-देन हुआ, ACB टीम ने तुरंत छापा मारकर अधिशासी अभियंता शहजाद मोहम्मद और ठेकेदार मोडूराम धाकड़ व बनवारी लाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
कार से निकला ‘कैश का पैकेट’
तलाशी के दौरान शहजाद मोहम्मद की कार से 4.04 लाख रुपये नकद बरामद हुए। रकम की गिनती के साथ ही मौके पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई।
एक और बड़ा नाम जांच के दायरे में
ACB अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अधीक्षण अभियंता खेमचंद मीणा को भी नामजद किया गया है। हालांकि, कार्रवाई के वक्त वह मौके पर मौजूद नहीं था। उसकी भूमिका को लेकर अलग से जांच जारी है।घटना सामने आते ही PWD विभाग में हलचल तेज हो गई है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
