भरतपुर में कॉलेज एडमिशन का काउंटडाउन शुरू: 1 मई से फॉर्म, 15 मई आखिरी मौका | 27 मई को आएगी पहली लिस्ट, जानिए पूरी टाइमलाइन

भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष के ऑनलाइन एडमिशन शुरू। 1 मई से 15 मई तक आवेदन, जानिए पूरी मेरिट और प्रवेश प्रक्रिया की तारीखें।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

भरतपुर 

उच्च शिक्षा में दाखिले का इंतजार कर रही छात्राओं के लिए भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय से बड़ी खबर सामने आई है। सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया विधिवत शुरू हो चुकी है।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार आवेदन की शुरुआत 01 मई 2026 से हो गई है, जबकि 15 मई 2026 अंतिम तिथि तय की गई है। यानी अब छात्राओं के पास सीमित समय है, जिसमें उन्हें अपना आवेदन पूरा करना होगा।

पुराना PF अब नहीं रहेगा ‘लापता’ | बिना UAN वाले अकाउंट भी होंगे एक्टिव, EPFO ला रहा नया डिजिटल हथियार

प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा ने बताया कि आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, जयपुर के निर्देशों के तहत एनईपी-2020 के अनुसार प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक छात्राएं ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

इस बार एक बड़ा बदलाव भी किया गया है—12वीं के बाद के गैप (अंतराल) की समय सीमा को समाप्त कर दिया गया है, यानी अब पुराने पासआउट छात्राओं के लिए भी रास्ता आसान हो गया है।

ऑनलाइन नोडल अधिकारी जगदीश कुमार ने सीटों का पूरा गणित भी साफ किया। महाविद्यालय में:

  • कला संकाय: 900 सीटें
  • वाणिज्य संकाय: 300 सीटें
  • विज्ञान संकाय:
    • जीव विज्ञान समूह – 176 सीटें
    • गणित समूह – 176 सीटें

ऑनलाइन आवेदन के बाद अंतरिम रूप से चयनित छात्राओं की अंतिम वरीयता और प्रतीक्षा सूची 20 मई 2026 को जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित छात्राओं को 21 मई से 25 मई 2026 के बीच कॉलेज में उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा और निर्धारित शुल्क 25 मई 2026 तक ई-मित्र के माध्यम से जमा करना होगा।

इसके बाद 27 मई 2026 को सायंकाल तक प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची जारी होगी, जिसे 28 मई 2026 को महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा किया जाएगा।

अंतिम चरण में 29 मई 2026 तक वर्ग निर्धारण और विषय आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

गाड़ियां अब करेंगी ‘बात’ और सड़क देगी पहले ही खतरे का अलर्ट | V2X टेक्नोलॉजी से बदलने वाला है भारत का ड्राइविंग सिस्टम

बैंक की एक लाइन… और कब्र तक पहुंच गया भाई! | 20 हजार के लिए बहन का कंकाल कंधे पर रख बैंक में जा धमका

अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें