जयपुर के इस कॉलेज में एडमिशन अलर्ट | 1 मई से फॉर्म शुरू, आर्ट्स-साइंस में सीटें लिमिटेड—15 मई आखिरी तारीख

जयपुर के गणगौरी बाजार स्थित मां शबरी राजकीय कन्या महाविद्यालय (Maa Shabari Government Girls’ College) में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन शुरू। 1 से 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन, आर्ट्स और साइंस में सीमित सीटें।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

जयपुर 

जयपुर के गणगौरी बाजार स्थित मां शबरी राजकीय कन्या महाविद्यालय  में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष के एडमिशन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 1 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं और 15 मई अंतिम तारीख तय की गई है—यानि देरी की तो मौका हाथ से निकल सकता है।

11:42 पर क्यों चिल्ला उठे मोबाइल? | अचानक बजे ‘SOS अलर्ट’ ने देशभर में मचाई हलचल, सरकार ने बताया पूरा सच

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रेखा देवी शर्मा के अनुसार, आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP-2020) के तहत आर्ट्स और साइंस दोनों संकाय में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया लागू की गई है। छात्राएँ ई-मित्र केंद्र के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकती हैं।

इस बार एडमिशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है—12वीं के बाद “गैप ईयर लिमिट” पूरी तरह खत्म कर दी गई है, जिससे अब ज्यादा छात्राओं को मौका मिलेगा।

स्नातक ऑनलाइन नोडल अधिकारी डॉ. जगजीवन ने बताया कि कॉलेज में आर्ट्स के लिए 200 सीटें और साइंस के लिए 88 सीटें निर्धारित हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 मई 2026 को अंतरिम वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी।

अब टोल पर नहीं लगेगा ब्रेक: देश का पहला ‘बिना बैरियर’ सिस्टम लॉन्च | गाड़ी दौड़ेगी, पैसा अपने आप कटेगा

सूची में शामिल छात्राओं को 21 मई से 25 मई के बीच कॉलेज में उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेज़ों का सत्यापन कराना होगा और इसी दौरान 25 मई तक ई-मित्र पर फीस जमा करनी होगी।

इसके बाद 27 मई 2026 की शाम तक पहली एडमिशन लिस्ट जारी होगी, जिसे 28 मई को कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। अंतिम चरण में 29 मई तक वर्ग निर्धारण और विषय आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

गाड़ियां अब करेंगी ‘बात’ और सड़क देगी पहले ही खतरे का अलर्ट | V2X टेक्नोलॉजी से बदलने वाला है भारत का ड्राइविंग सिस्टम

अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें