भरतपुर में विहिप की संस्कारशालों का वार्षिकोत्सव: बच्चों ने बिखेरी भव्य सांस्कृतिक छटा 

भरतपुर 

विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग द्वारा शहर की पिछड़ी बस्तियों में संचालित संस्कारशालाओं के स्थानीय उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर केशव नगर में हुए वार्षिकोत्सव में बच्चों ने भव्य सांस्कृतिक छटा बिखेर कर मन मोह लिया कार्यकम का उद्घाटन संत किशनदास महाराज ने दीप प्रज्जवलित करके किया।

भाजपा का मिशन-25 हुआ तेज, संभागों में नियुक्त किए प्रभारी और सह प्रभारी | जानें किसको किस संभाग का मिला जिम्मा

कर्यक्रम में शहर की सभी 14 संस्कारशालाओं के बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, एकल अभिनय द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों पर कुठाराघात करते हुए अभिनय कर उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम द्वारा कहा कि संस्कारशालाओं के द्वारा बच्चों को संस्कारवान बनाया जा रहा है जिससे समाज में समरसता का भाव पैदा होता है। उन्होंने धर्मांतरण के प्रति आगाह करते हए कहा कि यह हिन्दू समाज को तोड़ने का दुष्चक है जो कि राष्ट्र एवं समाज के लिए घातक है। विहिप लगातार सामाजिक भेदभाव जैसे छूआछूत आदि के खिलाफ संघर्ष करता रहा है।

संस्कार शाला चलाने वाली बस्ती की मातृशक्ति जिनके नेतृत्व में इन शालाओं में संस्कारवान बच्चे तैयार हो रहे हैं

कर्यकम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रान्त संघचालक महेन्द्र सिंह मग्गो ने इस पुनीत कार्य के लिए संस्कारशाला चलाने वाली आचायाओं एवं सेवा विभाग के कार्यकर्ताओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यकम की अध्यक्षता करते हुए विहिप के प्रान्त अध्यक्ष प्यारेलाल मीना ने कहा कि अयोध्या में प्रभू श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम के प्श्चात हिन्दू समाज में जो जन जागरण हुआ है उससे समस्त हिन्दू समाज एकजुट होकर वंचितों की सेवा के लिए सेवा कार्यकम चलाये ताकि समाज में समरसता का भाव पैदा हो एवं समाज में कोई भी वंचित व दुखी न रहे।

कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए विहिप के प्रांत सेवा प्रमुख नरेश खंडेलवाल ने कहा कि जनवरी 2023 से चलने वाली संस्कारशाला में आचार्या बहिन द्वारा शैक्षिक शारीरिक एवं संस्कारवान शिक्षा प्रदान करने का यह 2 घंटे का नियमित कार्यकम चलने वाला यह प्रकल्प है। उक्त के अतिरिक्त सेवा विभाग द्वारा अब तक 13 जरूरतमंदों को सहायक चिकित्सक उपकरण भी उपलथ्ध कराये जा चुके हैं शीघ्र ही कौशल विकास केन्द्र प्रारम्भ कर कम्प्यूटर, सिलाई, ब्यूटी पार्लर एवं मेंहदी का निशुल्क प्रशिक्षण भी महिलाओं के लिए प्रारम्भ किया जाएगा। वर्तमान में 14 संस्कारशाला चल रही हैं शीघ्र ही इनकी संख्या 30 करना प्रस्तावित है।

कार्यकम में विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत सहायक आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय सी.पी. सिंह, उद्योगपति मनीष सिंघल, समाजसेविका नीलम जाटव द्वारा भी विचार व्यक्त किये। आभार ज्ञापन जिलाध्यक्ष लाखन सिंह एवं संचालन शहर सेवा प्रमुख लक्ष्मण प्रसाद शर्मा एवं संस्कारशाला संयोजिका कुसुम रावत ने किया। सेवागीत कु. रानू यादव द्वारा प्रस्तुत किया।

कार्यकम में विहिप के प्रान्त धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख चन्द्रप्रकाश, विभाग मंत्री सिद्धार्थ फौजदार, विभाग सेवा प्रमुख महताव सिंह चौधरी, जिलामंत्री श्याम सुन्दर, सहमंत्री अमित चौधरी, सेवाप्रमुख राजेश गुप्ता, सह सेवा प्रमुख महेश गुर्जर, प्रचार प्रमुख अंकित सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक शुभम सैंथरा, शहर मंत्री लखन शर्मा, सभी 14 संस्कारशालाओं की आचार्या, संस्कारशाला के बच्चे, संस्कार शाला चलने वाली बस्ती की मातृशक्ति, नागरिक, रोशनी क्लब की पारूल अग्रवाल, अमिता गुप्ता, संस्कार शाला समिति की शीला खंडेलवाल, भाजपा नेता गिरधारी तिवारी, हेमन्त अग्रवाल सीए, विहिप डीग के जिलाध्यक्ष भूरी सिंह, जिला मंत्री विमलेश एडवोकेट, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विहिप, विद्या भारती सहित संघ के अनुशांगिक संगठनों के कार्यकर्ता सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं। 

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, वायनाड से राहुल गांधी, राजनांदगांव से भूपेश बघेल लड़ेंगे चुनाव | देखें पूरी लिस्ट

इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति अब राज्यसभा सांसद, PM मोदी ने X पर दी जानकारी, कहा; उनकी मौजूदगी नारी शक्ति का प्रमाण

सहायक अभियोजन अधिकारी (APP) के पदों के लिए निकली बम्पर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई | जानें डिटेल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी का तोहफा, LPG सिलेंडर के दाम में भारी कटौती

DA: केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा, वेतन में इतना होगा इजाफा | अब सरकार पर आठवें वेतन आयोग गठित करने का बढ़ा दबाव, जानिए इसकी वजह

राजस्थान भाजपा में फिर बड़ा बदलाव, इन जिलों में बदले जिलाध्यक्ष

राजस्थान में नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ा एक्शन, 59 औषधि विक्रेताओं के लाइसेन्स निलम्बित, 2 के लाइसेन्स निरस्त, कई दुकानों पर फर्मासिस्ट तक नहीं मिले | 35 लाख की औषधियों का स्टॉक जब्त, एक दवा विक्रेता गिरफ्तार

नकली दवाओं का गोरखधंधा; चाक पाउडर की मदद से बनाई जातीं थीं गोलियां, ₹44 लाख की टैबलेट जब्त | बड़ी फार्मा कंपनियों के नाम पर हो रही थी दवाओं की कालाबाजारी | ये भी हुए चौंकाने वाले खुलासे

लोकसभा चुनाव-2024: भाजपा ने फूंका बिगुल, जारी हुई 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | सूची में यूपी से 51, मप्र से 24, राजस्थान से 15 नाम, पूर्व CM शिवराज सिंह लड़ेंगे चुनाव | यहां देखिए पूरी लिस्ट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें