उच्चैन कॉलेज में एडमिशन का बिगुल | 15 मई आखिरी मौका—200 सीटों पर कड़ा मुकाबला तय

उच्चैन के राजकीय कन्या महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन शुरू। 1 मई से 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन, 200 सीटों पर होगा मुकाबला।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

उच्चैन 

भरतपुर जिले के कस्बा उच्चैन में स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में नए सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। 1 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और 15 मई 2026 आखिरी तारीख तय की गई है। ऐसे में कॉलेज में दाखिले का सपना देख रहीं छात्राओं के लिए अब हर दिन अहम हो गया है।

11:42 पर क्यों चिल्ला उठे मोबाइल? | अचानक बजे ‘SOS अलर्ट’ ने देशभर में मचाई हलचल, सरकार ने बताया पूरा सच

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रीता शुक्ला ने जानकारी दी कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, जयपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत स्नातक प्रथम वर्ष (पहला सेमेस्टर) में कला संकाय के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक छात्राएँ नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

इस बार एक बड़ा बदलाव भी किया गया है—12वीं पास के बाद एडमिशन में लगने वाली गैप लिमिट को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है, यानी अब पुरानी छात्राएँ भी बिना रुकावट आवेदन कर सकेंगी।

अब टोल पर नहीं लगेगा ब्रेक: देश का पहला ‘बिना बैरियर’ सिस्टम लॉन्च | गाड़ी दौड़ेगी, पैसा अपने आप कटेगा

कॉलेज में कला वर्ग के लिए कुल 200 सीटें निर्धारित हैं। आवेदन के बाद 20 मई 2026 को अंतरिम वरीयता और प्रतीक्षा सूची जारी होगी। जिन छात्राओं का नाम सूची में होगा, उन्हें 21 से 25 मई तक कॉलेज में आकर अपने मूल दस्तावेज़ों की जांच करानी होगी और इसी अवधि में ई-मित्र के जरिए फीस भी जमा करनी होगी।

इसके बाद 27 मई 2026 की शाम तक पहली प्रवेश सूची जारी की जाएगी, जिसे 28 मई को कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। अंतिम चरण में 29 मई 2026 तक छात्राओं का वर्ग निर्धारण और विषय आवंटन पूरा कर दिया जाएगा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

गाड़ियां अब करेंगी ‘बात’ और सड़क देगी पहले ही खतरे का अलर्ट | V2X टेक्नोलॉजी से बदलने वाला है भारत का ड्राइविंग सिस्टम

अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें