बिहार (Bihar) के भागलपुर (Bhagalpur) में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बैंक मैनेजर सपना कुमारी को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में उनका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद लोगों ने NH-80 जाम कर विरोध जताया। महिला का पीटीआई रेलवे में तैनात है।
भागलपुर
भागलपुर की एक व्यस्त सड़क गुरुवार सुबह अचानक चीख-पुकार से भर गई। लोग समझ ही नहीं पाए कि कुछ सेकंड में क्या हो गया। जब तक किसी को होश आता, सड़क पर एक ऐसी तस्वीर सामने थी जिसने देखने वालों को सन्न कर दिया—स्कूटी सवार महिला ट्रक के नीचे थी और हादसा इतना भयावह था कि शरीर दो हिस्सों में बंट चुका था।
मृतक महिला की पहचान सपना कुमारी (35) के रूप में हुई है, जो उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक (Uttar Bihar Gramin Bank)में ब्रांच मैनेजर थीं। वह रोज की तरह सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकली थीं, लेकिन कुछ ही किलोमीटर आगे सड़क पर मौत उनका इंतजार कर रही थी।
हादसा नवगछिया के श्रीपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक मधेपुरा-चौसा की ओर से भागलपुर की तरफ जा रहा था, जबकि सपना कुमारी मकनपुर चौक से चौसा की दिशा में स्कूटी से जा रही थीं। करीब 11 बजे दोनों आमने-सामने आए और तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को सीधा टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि सपना सीधे ट्रक के नीचे चली गईं। ट्रक के चारों पहिए उनके ऊपर से गुजर गए। घटनास्थल का मंजर इतना दर्दनाक था कि आसपास खड़े लोग भी सहम गए। सड़क पर खून बिखरा था, स्कूटी ट्रक के पहिए के नीचे फंसी थी और सपना का हेलमेट अब भी उनके सिर पर लगा हुआ था।
परिजनों के मुताबिक, सपना रोज की तरह सुबह करीब 10:30 बजे घर से निकली थीं। उनकी ननद संगीता कुमारी का आरोप है कि ट्रक रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आया और चालक ने संभलने का कोई मौका ही नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इलाके में कई बार ट्रक चालक शराब के नशे में गाड़ी चलाते हैं, जिससे ऐसे हादसे होते रहते हैं।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन चालक मौका देखकर फरार हो गया। घटना से नाराज लोगों ने NH-80 को जाम कर दिया। कुछ ही देर में सड़क पर लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है।
परिवार के अनुसार सपना कुमारी राजकिशोर शाह की बेटी थीं और हरनाथचक की रहने वाली थीं। उनके पति रेलवे में तैनात हैं और वह दो बच्चों की मां थीं। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजन आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
डॉलर पर RBI का ‘सर्जिकल वार’ | बैंकों को अतिरिक्त डॉलर बेचने होंगे, रुपये में दिख सकती
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
