डॉ.अदिति सिंह बनीं DMA बिहार की प्रदेशाध्यक्ष, डॉक्टरों की सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई को मिलेगा नया नेतृत्व

पटना में डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (DMA) ने डॉ. अदिति सिंह को बिहार (Bihar) का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया। उनके नेतृत्व में डॉक्टरों की सुरक्षा, अधिकार और बेहतर कार्य परिस्थितियों को लेकर संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा।

पटना 

डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया) ने एक अहम घोषणा करते हुए बताया कि डॉ. अदिति सिंह, पीजी रेजिडेंट (त्वचा रोग, वेनेरियोलॉजी एवं कुष्ठ रोग), NMCH पटना, को डीएमए बिहार का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मंदिर में छोटी सी प्रार्थना, और भर आई दादाजी की आंखें | पांच साल की अनाया बोली – ‘भगवान जी, पापा को अब घर भेज दो’

यह नियुक्ति बिहार में डॉक्टरों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। संगठन का मानना है कि उनके नेतृत्व में डीएमए बिहार डॉक्टरों की सुरक्षा, कार्यस्थल पर होने वाली हिंसा की रोकथाम, बेहतर कार्य परिस्थितियाँ सुनिश्चित करने और चिकित्सकों की समस्याओं को प्रशासन व नीति-निर्माताओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से काम करेगा।

डीएमए का स्पष्ट मानना है कि “सुरक्षित डॉक्टर ही सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवस्था की नींव है।” इसी उद्देश्य के साथ संगठन जमीनी स्तर पर काम करते हुए डॉक्टरों की आवाज को मजबूती से उठाने और ठोस समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संगठन ने भरोसा जताया है कि डॉ. अदिति सिंह के नेतृत्व में डीएमए बिहार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा, डॉक्टरों के हितों की प्रभावी रक्षा करेगा और चिकित्सा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर डॉ. अमित व्यास (राष्ट्रीय अध्यक्ष, डीएमए इंडिया) ने डॉ. अदिति सिंह को बधाई देते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में DMA बिहार डॉक्टरों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए और अधिक सशक्त आवाज बनेगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाएगी तथा डॉक्टरों के हित में ठोस और प्रभावी कार्य सुनिश्चित करेगी।
डीएमए इंडिया ने बिहार राज्य टीम को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए एक मजबूत, सक्रिय और परिणामोन्मुख कार्यकाल की उम्मीद जताई है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी सिर्फ डिग्री तक नहीं | UGC बोला– पास की आंगनवाड़ी अपनाइए, बच्चों की पढ़ाई में हाथ बंटाइए

अब टैक्स वेबसाइट पर मिलेगा ‘कर साथी’ | AI असिस्टेंट के साथ इनकम टैक्स की नई साइट लॉन्च

अब किताबें ही नहीं, डिग्री भी देगा NCERT | सरकार ने दिया ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा, शिक्षा जगत में बड़ा बदलाव

भारत के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज | नया मटेरियल ऊर्जा स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन को बना सकता है सस्ता व असरदार

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।